राम गोपाल वर्मा सुपरहिट फिल्म 'शूल' में रवीना टंडन को नहीं करना चाहते थे कास्ट, जानिए फिर कैसे बनी बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 May 2023 4:50 PM

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कपिल शर्मा शो का अनसेंसर्ड वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में कॉमेडियन, रवीना टंडन से कहते है कि, रवीना जी आपके बारे में एक किस्सा सुना है. बता दें कि ये किस्सा एक फिल्म से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

Raveena Tandon in The Kapil Sharma Show: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में सेलेब्स कई ऐसी बातें शेयर करते हैं, जिन्हें कोई नहीं जानता. पिछले हफ्ते सुधा मूर्ति (Sudha Murthy), प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) और एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने शो में चार-चांद लगाया. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें राम गोपाल अपनी फिल्म ‘शूल’ में कास्ट नहीं करना चाहते थे. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई.

कपिल शर्मा में रवीना टंडन

दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कपिल शर्मा शो का अनसेंसर्ड वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में कॉमेडियन, रवीना टंडन से कहते है कि, रवीना जी आपके बारे में एक किस्सा सुना है. आपको फिल्म शूल में राम गोपाल वर्मा कास्ट नहीं करना चाहते थे. उनको क्या लगा था बीवी इतनी सुन्दर होगी तो थानेदार काम पर नहीं जाएगा. ये सुनकर एक्ट्रेस हंसने लगी.

‘रवीना जब भी मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूं तो…’

कपिल शर्मा के सवाल का रवीना टंडन ने जवाब देते हुए कहा, राम गोपाल वर्मा कहते थे, रवीना जब भी मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूं तो मुझे रवीना मंजरी भाभी नहीं लगती, बल्कि ऐसा लगता है कि वह गोली ही चलाती रहेगी तो शूल का कैरेक्टर फिट नहीं करेगा. लेकिन जो डायरेक्टर ईश्वर ई निवास थे, वो काफी श्योर थे कि मैं ही मंजरी भाभी बनूंगी. आगे एक्ट्रेस बताती है, हमलोग फोटोशूट उस फिल्म के लिए कर रहे थे और मैं पूरे मेकअप और गेटअप में निकली. सामने से रामू आ रहे थे और मैंने उन्हें हाय-हैलो किया. रामू ने मुझे बहुत सुस्त जवाब दिया और निकल गए.

Also Read: द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की वापसी पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम सब साथ…
कपिल शो होगा ऑफ-एयर?

हाल ही में यह खबर आई थी कि द कपिल शर्मा शो का चल रहा सीजन जून के महीने में ऑफ-एयर हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं आई है. उसी को संबोधित करते हुए, कपिल ने हाल ही में ईटाइम्स से कहा, “अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. हमें जुलाई में अपने लाइव इन टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है. ऐसा कहने के बाद भी वह बहुत दूर है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola