द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की वापसी पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम सब साथ...

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 May 2023 7:54 AM

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो में जल्द ही सुनील ग्रोवर की एंट्री होने वाली है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि कृष्णा अभिषेक के एक इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है. आईये जानते हैं कृष्णा अभिषेक ने क्या कहा.

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो में जबसे कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है. तबसे फैंस को एपिसोड्स काफी मजेदार लग रहे हैं. वह सपना पार्लर वाली बनकर दर्शकों को खूब हंसा रही है. कृष्णा की वापसी के बाद से फैंस सुनील ग्रोवर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें डॉक्टर गुलाटी बने देखना चाहते हैं. कॉमेडी शो से घर-घर पहचान बनने वाले सुनील ने कपिल संग झगड़े के बाद शो छोड़ दिया था. कपिल ने उनसे मांफी भी मांगी थी, फिर भी दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाई. अब कृष्णा अभिषेक ने सुनील ग्रोवर की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है.

सुनील ग्रोवर की द कपिल शर्मा शो में वापसी

इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए, कृष्णा ने सुनील की तारीफ की और कहा कि वह पॉजिटिव व्यक्ति हैं. एक दिन आएगा, जब फैंस सुनील ग्रोवर सहित द कपिल शर्मा शो के कलाकारों को मंच साझा करते देखेंगे. जब उनसे वापसी को लेकर पूछा गया, तो कॉमेडियन ने कहा, “क्यों नहीं? यह उनके ऊपर है. वह शानदार परफॉर्मर हैं. मैं सुनील का बहुत बड़ा फैन हूं. वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं और जब हम सभी मंच पर होंगे तो मजा आएगा. मुझे आशा है कि वह दिन एक दिन आएगा. मैं बहुत सकारात्मक हूं.”

कपिल और सुनील का हुआ था झगड़ा

साल 2018 में, कपिल और सुनील के बीच एक फ्लाइट में अनबन हो गई थी, जब वे ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद मुंबई वापस आ रहे थे. लड़ाई के बाद, दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाये थे. हालांकि बाद में कपिल ने सुनील से माफी मांगी थी और कहा था कि उनके लिए शो का दरवाजा हमेशा के लिए खुला है. हालांकि, स्टार ने हाल ही में कहा कि उनके पास अभी काफी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वह बिजी है.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 में ये किरदार निभाएगा विलेन का रोल, अमरीश पुरी को करेगा रिप्लेस
सुनील ग्रोवर ने कही थी ये बात

सुनील ग्रोवर से जब कपिल शर्मा में वापसी को लेकर सवाल पूछे गए थे, तो उन्होंने कहा, “अभी तो ऐसा कोई…या तो पुछवालो फिर आप”. मैं भी अभी व्यस्त हूं और जो कर रहा हूं उसका लुत्फ उठा रहा हूं. वह व्यस्त भी हैं और अच्छा काम कर रहे हैं. मैं भी अच्छा काम कर रहा हूं. मैंने अपने नॉन-फिक्शन के चरण का पहले ही आनंद ले लिया है और वर्तमान में फिक्शन सेटअप पसंद कर रहा हूं, एक कलाकार के रूप में नए अनुभव प्राप्त कर रहा हूं. मैं मजे कर रहा हूं. अभी ऐसी कोई योजना नहीं है.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola