Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की 'रेड 2' ने वर्ल्डवाइड जाट के तोड़े रिकॉर्ड, सिकंदर को ध्वस्त करने के करीब
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 May 2025 10:03 AM
Raid 2 Lifetime Box Office Collection
Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. हाल ही में फिल्म ने सनी देओल की 'जाट' के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ा था और अब बहुत जल्द फिल्म सिकंदर को भी पछाड़ देगी. आइए बताते हैं अबतक का कलेक्शन क्या रहा है.
Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की नई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है. जाट के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर फिल्म अपनी कमाई के 12 दिन पुरे कर चुकी है. इसी के साथ राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म दुनियाभर में जल्द ही सिकंदर को भी पछाड़ने वाली है. और इसके बाद इस साल 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर बनने के करीब भी पहुंच चुकी है. ऐसे में दुनियाभर में रेड 2 ने कैसा प्रदर्शन किया है और अबतक इतने का करोबार कर लिया है, आइए जानते हैं.
रेड 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 1 मई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो कि साल 2018 की ‘रेड’ की सीक्वल है. पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब जबकि फिल्म आ चुकी है तो दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पांस बटोर रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म विदेशों में भी अच्छा कमाई क्र रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 125.75 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, विदेशों में फिल्म ने सनी देओल की जाट (118.36 करोड़) को पछाड़कर 162.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब जल्द ही रेड 2 सिकंदर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन 184.89 करोड़ को भी तोड़ देगी.
रेड 2 डे वाइज कलेक्शन
Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़
रेड 2 टोटल कलेक्शन- 125.75 करोड़
यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 33: 33वें दिन ‘जाट’ हिट हुई या फ्लॉप? सनी देओल की फिल्म ने कमाए इतने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










