Raid 2 की सफलता पर अजय देवगन की हीरोइन ने तोड़ी चुप्पी, वाणी कपूर बोलीं- बॉक्स ऑफिस पर…

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 May 2025 7:39 AM

विज्ञापन

Vaani Kapoor reacts to Raid 2 success

Raid 2: अजय देवगन और वाणी कपूर की फिल्म 'रेड 2' जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 79 करोड़ रुपये हो चुका है। वाणी कपूर ने इस सफलता पर खुशी जताई है. साथ ही फिल्म 'हिट 3' और 'रेट्रो' कड़ी टक्कर दे रही है.

विज्ञापन

Raid 2: अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म ने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बना कर रखी है और अच्छी कमाई कर रही है. शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने लगातार अच्छी कमाई की और दर्शकों से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. ओपनिंग डे पर मूवी ने 19.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला और हिट 3 और रेट्रो को कड़ी टक्कर दिया. नानी की फिल्म हिट 3 और सूर्या की रेट्रो भी 1 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 79 करोड़ रुपये हो गई है. इस बीच फिल्म की सफलता पर वाणी कपूर ने रिएक्ट किया है.

‘रेड 2’ की सफलता पर वाणी कपूर ने किया रिएक्ट

फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले रविवार को करीब 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 79 करोड़ रुपये पहुंच गई है. फिल्म की स्थिरता यह संकेत देती है कि यह आने वाले दिनों में भी सिनेमाघरों में टिके रहने की पूरी क्षमता रखती है. फिल्म की सफलता पर वाणी ने फैंस को शुक्रिया कहा है. एक्ट्रेस ने कहा, ”बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाना हमेशा एक सपने जैसा एहसास होता है. जब कोई फिल्म दर्शकों से इतना जुड़ाव बनाती है तो वो बहुत सुकून देने वाला अनुभव होता है. रेड 2 को जो प्यार और रिस्पॉन्स मिला है, वो दिल छू लेने वाला है. मैं इस सफर का हिस्सा बनकर खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं.”

वाणी कपूर ने कहा- फिल्म की कहानी बहुत दमदार है

वाणी कपूर ने कहा, “फिल्म की कहानी बहुत दमदार है. राज कुमार गुप्ता सर के बेहतरीन निर्देशन में काम करना मेरे लिए एक सीखने वाला और खास अनुभव रहा. मैं मीडिया, आलोचकों और दर्शकों की बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे किरदार को इतना सराहा. रेड 2 की सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है.”

रेड 2 का कलेक्शन

रेड 2 ने पहले दिन 19.25, दूसरे दिन 12 करोड़, तीसरे दिन 18 करोड़, चौथे दिन 22 करोड़, पांचवें दिन 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक टोटल कमाई फिल्म ने 79 करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म की स्थिरता यह संकेत देती है कि यह आने वाले दिनों में भी सिनेमाघरों में टिके रहने की पूरी क्षमता रखती है.

यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola