Raid 2: थियेटर तक नहीं पहुंचीं अजय देवगन की ये फिल्में, पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली

अजय देवगन जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे फोटो- इंस्टाग्राम
Raid 2 Ajay Devgn: अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें सिंघम से लेकर गोलमाल, शैतान और दृश्यम शामिल है. आज उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी रेड 2 रिलीज हुई है. जिसकी चर्चा चारो ओर है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि अजय की कुछ मूवीज ऐसी भी है, जो शुरू तो हुई, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो सकी.
Raid 2 Ajay Devgn: अजय देवगन इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर चर्चा में हैं. साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिव्यू मिला. सीक्वल में एक्टर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में घरों में छापेमारी करते नजर आएंगे. अजय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसकी वजह से उनके पास हमेशा पाइपलाइन में कई मूवीज रहते हैं. हालांकि एक्टर की कुछ फिल्में ऐसी भी थीं, जिन्हें मेकर्स लगभग तैयार कर चुके थे. बावजूद इसके वो आज तक रिलीज नहीं हो पाई हैं.
अजय देवगन की गिरवी नहीं हो पाई रिलीज
साल 1992 में फिल्म निर्माताओं ने अजय देवगन संग एक फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम ‘गिरवी’ था. मूवी की शूटिंग कुछ दिनों तक चली, लेकिन बाद में किसी कारणवश इसे रोक दिया गया. इस फिल्म में अजय के साथ पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थीं.
अशोका
अजय देवगन की दूसरे फिल्म, जो कभी रिलीज न हो सकी, वह अशोका है. इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था और अभिनेता का लुक भी सामने आया. बताया जाता है कि फिल्म बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे आज तक रिलीज नहीं किया गया है.
काला पानी
साल 1993 था और अजय अभिनीत फिल्म ‘काला पानी’ की घोषणा की गई थी. इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट करने वाले थे. कहा जाता है कि फिल्म को लेकर निर्माताओं और अभिनेताओं के बीच काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में इसपर कोई काम नहीं हुआ और इसकी रिलीज की सारी संभावनाएं खत्म हो गईं.
सिंगर
सुनील अग्निहोत्री के निर्देशन में एक फिल्म की घोषणा की गई थी, जिसमें अजय देवगन एक सिंगर के रूप में नजर आने वाले थे और फिल्म का नाम भी ‘सिंगर’ रखा गया था. हालांकि, फंड की कमी के कारण फिल्म पूरी नहीं हो सकी.
यह भी पढ़ें- Raid 2 Opening Day Collection: ओपनिंग डे पर छाई अजय देवगन की ‘रेड 2’, तोड़े ये रिकॉर्ड?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










