अजय देवगन ने 84 करोड़ रुपये के प्राइवेट जेट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, Raid 2 एक्टर बोले- खरीदने का प्लान…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :02 May 2025 7:54 AM
विज्ञापन
Ajay Devgn private jet rumors

Ajay Devgn private jet rumors

साल 2010 में अजय देवगन के प्राइवेट जेट खरीदने की खबरें आई थीं, जिसकी कीमत 84 करोड़ बताई गई थी. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि यह सच नहीं है. उन्होंने कहा कि प्लान था और डील भी हुई थी, लेकिन आखिर में खरीद नहीं पाए.

विज्ञापन

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 फाइनली एक लंबे इंतजार के बाद 1 मई को रिलीज हो गई है. रेड 2, 2018 की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड का सीक्वल है. राजकुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म में एक्टर ने बहादुर आयकर अधिकारी अमय पटनायक का रोल दोहराया है. उनकी लड़ाई फिल्म में दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) के खिलाफ हैं, जो एक भ्रष्ट नेता है. रेड के रिलीज के बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि क्या उनके पास 84 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट है या नहीं.

क्या अजय देवगन के पास बॉलीवुड में सबसे पहला प्राइवेट जेट था?

दरअसल, साल 2010 में ऐसी चर्चा थी कि अजय देवगन ने एक प्राइवेट जेट खरीदा है, जिसकी कीमत 84 करोड़ रुपये है. उस समय ऐसा कहा गया कि एक्टर बॉलीवुड स्टार हैं, जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है. लांकि, अजय देवगन ने कभी इस बात का सार्वजनिक तौर पर दावा नहीं किया, लेकिन यह चर्चा आज भी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है. अब इतने सालों बाद एक्टर ने इसपर बात की. उन्होंने BookMyShow Unscripted में बताया कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है. एक्टर में कहा, “नहीं, बिलकुल नहीं. मैं इसे खरीदने का प्लान बना रहा था और एक डील भी हासिल कर लिया था, लेकिन यह नहीं हो पाया. इसलिए, यह सच नहीं है.”

रेड 2 हुई सिनेमाघरों में रिलीज

अजय देवगन की रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने ओपनिंग डे पर 18.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद है. इसमें वह अमय पटनायक के रूप में लौटे हैं. रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अजय के किरदार को टक्कर देते दिखेंगे. वहीं, वाणी कपूर ने अमय की पत्नी की भूमिका निभाई है, जिसे पहले भाग में इलियाना डिक्रूज़ ने निभाया था.

यहां पढ़ें- Ajay Devgn Rejected Films: अजय ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, दूसरे एक्टर्स की खुल गई किस्मत, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola