Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की 'रेड 2' ने मारी धांसू एंट्री, एडवांस बुकिंग में ही बजा डाले करोड़ों के ढोल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Apr 2025 2:15 PM
Raid 2 OTT Verdict
Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन को इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते देखने में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. इस बीच आज, रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. ऐसे में फिल्म ने अबतक डे 1 में कितनी कमाई की, आइए जानते हैं.
Raid 2 Advance Booking Collection Day 1: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज होने में अब सिर्फ 3 दिन रह गए हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसकी जानकारी खुद फिल्म निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए साझा किया है, जिसमें लिखा है, “सिस्टम हिलने वाला है… क्या आपकी सीट पक्की है? अभी अपना टिकट बुक करें.”
रेड 2 एडवांस बुकिंग कलेक्शन
‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग रविवार, 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 की एडवांस बुकिंग सुबह 1 तक 2099 शोज के लिए कुल 5447 टिकटों की हो गई है, जिसके बाद फिल्म ने रिलीज से पहले 22.51 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं, अगर ब्लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने अबतक करीब 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं, पुरे दिन की कमाई के बाद इनमें इजाफा दर्ज किया जा सकता है. इसके बावजूद अभी तक के इन कलेक्शन को देख मालूम पड़ रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कमाई कर सकती है.
इन राज्यों में बीके सबसे ज्यादा टिकट्स
रेड 2 के सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, समेत अन्य में बीके हैं.
रेड 2 के बारे में…
रेड 2 से एक बार फिर अजय देवगन अपने किरदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार को दोहराते हुए नजर आएंगे, जो शहर में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के सफर पर संघर्ष करते दिखेंगे. इस बार फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार वाणी कपूर और खलनायक की भूमिका रितेश देशमुख निभा रहे हैं.
यह भी पढ़े: KRK VIDEO: ‘दुनिया का हमें कर्जा देना है’, भारत-पाकिस्तान युद्ध पर केआरके का वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










