Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई वरुण-पुलकित की ‘राहु केतु’, इतना रहा लाइफटाइम कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

राहु केतु का लाइफटाइम कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया और इसकी कमाई भी बहुत कम हुई है.

विज्ञापन

Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से काई खास रिस्पांस नहीं मिला है. मूवी ने रिलीज के बाद से ही सिंगर डिजिट में कमाई की. कहानी फिल्म की बहुत अलग है, लेकिन फिर भी इसने लोगों को इम्प्रेस नहीं किया. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. अब हाल ये है कि ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर के अंत की ओर है. फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई फिल्म ‘राहु केतु’

‘राहु केतु’ ने अपने पहले हफ्ते में 5.50 करोड़ का कलेक्शन करके एक औसत शुरुआत की थी. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और 25 लाख पर सिमट गई. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 5.75 से 5.80 करोड़ है. विपुल विग निर्देशित फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिव्यू नहीं मिला. अगर फिल्म की शुरुआत धमाकेदार होती, तो शायद बॉक्स ऑफिस के नतीजे अलग हो सकते थे. फिल्म के खराब प्रदर्शन का एक बड़ा कारण ‘बॉर्डर 2’ भी रही, जिसने इसका सफाया बॉक्स ऑफिस से कर दिया.

फिल्म के कलाकार

फिल्म की कहानी लेखक चुरू लाल से शुरू होती है, जिसकी एक मैजिकल बुक से दो किरदार जन्म लेते हैं. इन दो किरदारों के आस-पास कहानी घूमती है. फिल्म में पुलकित और वरुण के साथ शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, अमित सियाल और सुमित गुलाटी जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिलहाल फिल्म अभी ओटीटी पर नहीं आई है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर जब फिल्म आएगी, तब इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

यह भी पढ़ें Border 2 Collection Day 6: कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद सनी देओल की फिल्म का तूफान, 230 करोड़ के पार, शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola