Pushpa 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में बजा ‘पुष्पा 2’ का डंका, कांपा बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 3 दिन में कमा लिए 500 करोड़

Updated:
विज्ञापन
Pushpa 3 The Rampage

पुष्पा 3: द रैम्पेज Photo Source: Instagram

Pushpa 2 Worldwide Collection: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल दुनियाभर में तहलका मचा रही है. मेकर्स ने बताया कि फिल्म ने 500 करोड़ रुपये कमा लिए है.

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में गदर मचा दिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये कमा लिए है. फिल्म सिनेमाघरों में जमकर नोट छाप रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फिल्म के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए है. मेकर्स की मानें तो सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है.

500 करोड़ के पार पहुंची पुष्पा 2: द रूल

माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वाइल्डफायर है और रिकॉर्ड तोड़ रही है. पुष्पा 2 अब दुनिया भर में 500 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है. पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फायर है पुष्पा भाई. एक यूजर ने लिखा, यह पुष्पराज की दुनिया है, हम बस इसमें रह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वाइल्ड फायर. एक यूजर ने लिखा, वाह, मजा आ गया.

पुष्पा 2: द रूल ने ओपनिंग डे पर तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

पुष्पा 2: द रूल तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, हिंदी में देश और दुनिया भर में रिलीज की गई. ओपनिंग डे पर मूवी ने 294 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता बॉक्स ऑफिस पर खोला. अल्लू अर्जुन की मूवी ने एसएस राजामौली की आरआरआर और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ डाला. आरआरआर ने 223.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि बाहुबली 2 ने पहले दिन 217 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. प्रभास, अमिताभ बच्चन की मूवी कल्कि 2898 एडी ने ओपनिंग डे पर 175 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

Also Read- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी सफलता का श्रेय सिर्फ एक इंसान…

Also Read- Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola