Pushpa 2 Box Office Report: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए अल्लू अर्जुन तैयार, वर्ल्डवाइड होगी छप्परफाड़ कमाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Dec 2024 3:33 PM
Pushpa 2 Angaaron Song
Pushpa 2 Box Office Report: अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म भारत में ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. पुष्पा 2 ने पूरे भारत में 30.92 करोड़ रुपये की 6.59 लाख टिकटें बेचीं.
Pushpa 2 Box Office Report: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 द रूल सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने प्री-सेल्स में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. पुष्पा 2: द रूल ने देशभर में अपनी एडवांस बुकिंग में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इतिहास रचने में सबसे ज्यादा योगदान तेलुगू शोज का रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर पूरे भारत में 30.92 करोड़ रुपये की 6.59 लाख टिकटें बेचीं.
पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
तेलुगु वर्जन का बिजनेस 10.28 करोड़ रुपये और हिंदी की बुकिंग 7.45 करोड़ रुपये रही. मलयालम वर्जन में पुष्पा 2 ने 46.69 लाख रुपये का बिजनेस किया है. विशेष रूप से, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने बिक्री में अधिकतम योगदान दिया. पुष्पा 2 के मॉर्निंग शोज लगभग फुल हो चुकी है. दुनिया भर में प्री बुकिंग सेल का कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा.
पहले दिन इतने करोड़ की ओपनिंग करेगी पुष्पा 2
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक्स पर लिखा, “#Pushpa2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.” वहीं दिल्ली और मुंबई में प्रीमियम टिकट की कीमतें 2,400 रुपये पर बेची गई हैं, जो कि अधिकतम राशि है. फिल्म की कहानी पुष्पा और भंवर सिंह की प्रतिद्वंद्विता को जारी रखेगी. इसमें समाज में पुष्पा के वर्चस्व पर भी फोकस किया जाएगा. फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, श्रीतेज, अनसूया भारद्वाज, जगदीश प्रताप बंडारी, दिवि वदथ्या और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं. एक्शन 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Also Read- Pushpa 2: साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने पर रश्मिका मंदाना का आया रिएक्शन, बोली- इससे बिल्कुल…
Also Read- Pushpa 2 Star Cast Fees: कमाई के मामले में टॉप 1 पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, रश्मिका को मिली इतनी फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










