Pushpa 2 Box Office: एक महीने बाद भी पुष्पा 2 मचा रहा बॉक्स ऑफिस पर गदर, 32वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2025 9:41 AM
पुष्पा 3: द रैम्पेज Photo Source: Instagram
Pushpa 2 Box Office Collection: ‘पुष्पा 2: द रूल’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है. एक महीने बाद भी अल्लू अर्जुन की फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ और इसने पांचवें हफ्ते में भी अच्छी कमाई की.
Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं. फिल्म का जलवा अभी भी बरकरार है और अब इसने 1200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की फिल्म हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है और अब इसने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है. सुकुमार की ओर से निर्देशित यह फिल्म पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 1200 करोड़ रुपये की कमाई की.
पुष्पा 2 ने 32वें दिन कमाए इतने करोड़
पुष्पा 2 ने पांचवें हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की. रविवार यानी 5 जनवरी को मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया. एक महीने के बाद भी मूवी का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है. फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, संडे को मूवी ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक इसकी कुल कमाई 1206 करोड़ रुपये हो गई है.
जानें पुष्पा 2 की कमाई
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 174.90 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 93.8 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 119.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 141.05 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 64.1 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 51.55 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 43.35 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 19.03 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 36.4 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 63.3 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 76.6 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 27.75 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 24.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14- 20.55 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 15- 17.75 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16- 14.3 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 17- 22.75 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18- 32.95 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19- 12.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 20- 14.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 21- 15.54 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22- 10.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 23- 8.75 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 24- 12.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 25- 15.65 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26- 6.8 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27- 7.7 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 28- 13.25 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 29- 5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 30- 3.85 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 31- 5.5 करोड़ रुपये
- पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 32- 7 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1206 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: फायर नहीं, वाइल्डफायर है पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, जानें टोटल कमाई
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










