Pushpa 2 Box Office: वाइल्डफायर है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 31वें दिन किया इतना कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Jan 2025 7:43 AM

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Collection

Pushpa 2 Box Office Collection Day 31: पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दिया है. फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. अल्लू अर्जुन की मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. चलिए आपको बताते हैं 31वें दिन के कलेक्शन के बारे में.

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. रश्मिका मंदाना फहद फासिल ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है. फिल्म ने अबतक शाहरुख खान की जवान-पठान, सनी देओल की गदर 2 और प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ डाला. सुकुमार की ओर से निर्देशित मूवी हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके सामने रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. चलिए आपको बताते हैं 31 दिनों में मूवी ने कितना कमा लिया.

पुष्पा 2 ने 31वें दिन कमाए इतने करोड़

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और 5 दिसंबर यानी आज ये अपने पांचवें वीकेंड में एंट्री कर चुकी है. 31वें दिन भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है. रिलीज के 31वें दिन मूवी ने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अबतक इसकी टोटल कमाई 1199 करोड़ रुपये है.

पुष्पा 2 की कुल कमाई

  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 27.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 24.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14- 20.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 15- 17.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16- 14.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 17- 22.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18- 32.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19- 12.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 20- 14.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 21- 15.54 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22- 10.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 23- 8.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 24- 12.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 25- 15.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26- 6.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27- 7.7 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 28- 13.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 29- 5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 30- 3.85 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 31- 5.5 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1199 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: फायर नहीं, वाइल्डफायर है पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, जानें टोटल कमाई

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola