मैं ‘हेरा फेरी 3’ को ‘धुरंधर’ से बड़ा बना देता, प्रियदर्शन का फूटा गुस्सा, कहा- मेरी कहानी को गरीबों वाली फिल्म कहा गया

Updated:
विज्ञापन

प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम

Priyadarshan On Hera Pheri 3 Exit: प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि अब उनका ‘हेरा फेरी 3’ से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने दावा किया कि अगर वह फिल्म डायरेक्ट करते तो इसे ‘धुरंधर’ से भी बड़ी फ्रेंचाइजी बना सकते थे.

विज्ञापन

Priyadarshan On Hera Pheri 3 Exit: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साफ कर दिया है कि वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं. मिड-डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कई दावे किए. उन्होंने कहा, “फिरोज ने अक्षय से कहा था- तुम्हारे पास ‘हेरा फेरी 3’ बनाने के अधिकार हैं, लेकिन इसे प्रियदर्शन के साथ मत बनाना. उन्होंने कई बार मेरा अपमान किया. उन्होंने कहा था कि मेरी एडिट की हुई ‘हेरा फेरी’ किसी गरीब आदमी की फिल्म जैसी लग रही थी और उन्हें मेरी पांच घंटे की फिल्म दोबारा एडिट करनी पड़ी.”

विज्ञापन

Priyadarshan Revelation: प्रियदर्शन ने कहा- ‘हेरा फेरी 3’ को मैं ‘धुरंधर’ से भी बड़ा बना सकता था

प्रियदर्शन ने बताया कि वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे क्योंकि उन्हें लगा था कि वह इसे देश की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी बना सकते हैं. इसी इंटरव्यू में कहा, “अगर मैं इस फिल्म को डायरेक्ट करता तो इसे ‘धुरंधर’ से भी बड़ा बना सकता था. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने खुद मुझसे फिल्म बनाने की रिक्वेस्ट की थी. जब मैंने उन्हें कहानी सुनाई तो तीनों काफी एक्साइटेड थे.”

Priyadarshan Exit From Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ से अलग हुए प्रियदर्शन

प्रियदर्शन का यह बयान तब आया जब फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि वह अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. इस पर रिएक्ट करते हुए प्रियदर्शन ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “फिरोज ने जो कहा है वह सही है. फिलहाल मेरा ‘हेरा फेरी 3’ से कोई संबंध नहीं है. मेरी जानकारी के मुताबिक ‘हेरा फेरी 3’ शायद कभी रिलीज ही नहीं होगी. फिल्म से जुड़े कई कानूनी और निजी विवाद हैं. मैं फिल्म में हूं या नहीं, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.”

यह भी पढ़ें- प्रियदर्शन बोले- कभी रिलीज नहीं होगी ‘हेरा फेरी 3’, लेकिन प्रोड्यूसर ने जताया भरोसा, कहा- फिल्म सही ट्रैक पर चल रही

यह भी पढ़ें– Hera Pheri 3: क्या ‘हेरा फेरी 3’ से फिर से बाहर हुए परेश रावल? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई चर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola