Prem Chopra Discharged: सीने में दर्द और सांस की तकलीफ के बाद प्रेम चोपड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें अब कैसी है तबियत

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Nov 2025 2:50 PM

विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा डिस्चार्ज, फोटो- इंस्टाग्राम

Prem Chopra Discharged: 90 वर्षीय दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब इलाज के बाद उनकी हालत सुधरी और उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

विज्ञापन

Prem Chopra Discharged: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद, एक और बड़े कलाकार प्रेम चोपड़ा की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी. डॉक्टर जलील पार्कर के अनुसार, प्रेम चोपड़ा को 8 नवंबर (शनिवार) को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अब रविवार को उनकी हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

घर पर आराम कर रहे हैं प्रेम चोपड़ा

90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा की उम्र को देखते हुए बीते कुछ दिन उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था. परिवार ने कहा कि इलाज का अच्छा असर हुआ और अब वह घर पर आराम कर रहे हैं.

इस खबर को जानने के बाद, फैंस राहत महसूस कर रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

क्यों हुए थे अस्पताल में एडमिट?

डॉक्टर जलील पार्कर ने एक बयान में कहा था, “प्रेम चोपड़ा जी को दो दिन पहले उनके पारिवारिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले की देखरेख में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें हृदय संबंधी समस्या भी है और उन्हें वायरल और फेफड़ों में इन्फेक्शन भी हो गया है, जिसके लिए मैं भी उसी टीम में उपचार कर रहा हूं. वह आईसीयू में नहीं हैं, बल्कि कमरों और वार्डों में हैं और उनकी हालत गंभीर नहीं है.”

उन्होंने आगे बताया, “उन्हें उम्र संबंधी समस्याएं हैं और इसीलिए एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को ठीक होने में समय लगता है. वह 92 वर्ष के हैं, इसलिए उन्हें अगले 2-3 दिनों में छुट्टी मिल जानी चाहिए. उनकी हालत स्थिर है.”

हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायक

प्रेम चोपड़ा हिंदी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध और यादगार खलनायकों में से एक हैं. 40 से ज्यादा वर्षों के करियर में उन्होंने प्रेम नगर, उपकार, बॉबी जैसी फिल्मों में बेहतरीन भूमिकाएं निभाकर अपनी खास पहचान बनाई.

बॉबी फिल्म में उनका प्रसिद्ध डायलॉग “प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा”, आज भी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक डायलॉग्स में गिना जाता है. हालांकि, पर्दे पर वह खतरनाक खलनायक की छवि पेश करते थे, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें जानने वाले उन्हें बेहद शांत, मजाकिया और विनम्र बताते हैं.

यह भी पढ़ें- Varanasi फिल्म में खतरनाक खलनायक ‘कुंभा’ का रोल निभाने पर पृथ्वीराज सुकुमारन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola