KBC 15 में पटना वाले Khan Sir ने अमिताभ बच्चन को पढ़ाया गजब का फिजिक्स, जानें फिर क्या बोले बिग बी
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Apr 2024 12:59 PM

कौन बनेगा करोड़पति 15 के एपिसोड में पटना के खान सर आए. खान सर ने अमिताभ बच्चन को फिजिक्स पढ़ाया. जिसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'जिंदगी भर नहीं भूलूंगा, जो अभी आपने सिखाया है.'
KBC 15: अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के एपिसोड में बिहार के ट्यूटर और यूट्यूबर खान सर और ‘सख्त लौंडा’ यानी जाकिर खान आए. केबीसी में खान सर, जाकिर खान से कहते हैं, ‘ये सख्त हैं तो ये न्यूट्रॉन हो गए हैं. ना इन्हें प्लस से मतलब है और ना ही माइनस से. और हम हो गए प्रोट्रॉन. दोनों एक साथ रहते हैं न्यूक्लियस में. अपनी ओर इशारा करते हुए वो कहते है कि हम प्रोटोन है. आगे खान सर, बिग की ओर इशार करते हुए कहते है कि, उतना ही आप यानी बिग बी माइनस हैं. आप इलेक्ट्रॉन हैं. अब हम चाहेंगे हम आपको खींचे और आप हमें खीचेंगे और दोनों दम लगाएंगे तो दोनों गोल-गोल घूमने लगेंगे. अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘जिंदगी भर नहीं भूलूंगा, जो अभी आपने सिखाया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए