Pakistani Drama: इन पाकिस्तानी शोज के दीवाने हैं दर्शक, नहीं देखा तो यहां देखें फ्री में ये सीरियल्स

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Mar 2024 7:00 PM

विज्ञापन

zindagi gulzar hai

Pakistani Drama: ऐसी कई पाकिस्तानी टीवी सीरीज है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. अगर आपने नहीं देखी है तो आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

विज्ञापन

जिंदगी गुलजार है एक पाकिस्तानी टीवी शो है, जिसे सुल्ताना सिद्दीकी ने निर्देशित किया है. इसे पहली बार हम टीवी पर रिलीज किया गया था. इसकी कहानी दो लोग कशाफ और जरून के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें सनम सईद और फवाद अफजल खान लीड रोल में नजर आ रहे है. आपको यह सीरीज यूट्यूब पर मिल जाएगी.

Mere pass tum ho

मेरे पास तुम हो एक साल 2019 में रिलीज हुई पाकिस्तानी रोमांटिक टेलीविजन सीरीज है. इस टेलीविजन सीरीज में हुमायूं सईद, अयेजा खान और अदनान सिद्दीकी ने लीड रोल नीभाया है. आपको यह सीरीज जी5 पर मिल जाएगी.

Sadqay tumhare

सदके तुम्हारे पाकिस्तानी ड्रामा लेखक खलील-उर-रहमान कमर के जीवन से प्रेरित है. इसमें माहिरा खान, सामिया मुमताज और अदनान मलिक लीड रोल में है. आपको यह सीरीज यूट्यूब पर मिल जाएगी.

Mere humsafar

मेरे हमसफर एक रोमांटिक पाकिस्तानी ड्रामा टीवी शो कासिम अली मुरीद ने इसका निर्देशन किया है. इसमें फरहान सईद और हानिया आमिर लीड रोल में हैं. आपको यह सीरीज यूट्यूब पर मिल जाएगी.

Suno chanda

सुनो चंदा साल 2018 में रिलीज हुई एक पाकिस्तानी रोमांटिक कॉमेडी टेलीविजन सीरीज है. इस टेलीविजन सीरीज में एक कपल की कहानी दिखाई गई है जो निकाह कर चुके है और रिश्ते में वह चचेरे भाई-बहन हैं. इसमें इकरा अजीज और फरहान सईद लीड रोल में नजर आ रहे है. आपको यह सीरीज यूट्यूब पर मिल जाएगी.

Tere bin

तेरे बिन एक पाकिस्तानी रोमांटिक ड्रामा टेलीविजन सीरीज है. इसे सिराज-उल-हक ने निर्देशित किया है.इसमें वहाज अली और युमना जैदी अभिनीत लीड रोल में नजर आ रहे है. इस सीरीज के लीड कपल की केमिस्ट्री ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. आपको यह सीरीज यूट्यूब पर मिल जाएगी.

Baaghi

बागी एक पाकिस्तानी रोमांटिक सीरीज है. इसकी कहानी पाकिस्तानी एक्ट्रस कंदील बलोच के जीवन पर बनी है, जिनकी साल 2016 में सम्मान के नाम पर उनके भाई ने उनकी जान ले ली थी. सबा कमर ने इस ड्रामा में लीड रोल में नजर आ रही है. आपको यह सीरीज यूट्यूब पर मिल जाएगी.

Dil lagi

दिल लगी एक पाकिस्तानी रोमांटिक ड्रामा टेलीविजन सीरीज है, जिसका निर्माण हुमायूं सईद और शहजाद नसीब ने मील कर किया है. इसे नदीम बेग ने निर्देशित किया है. इसमे हुमायूं सईद और महविश हयात लीड रोल में नजर आ रहे है.

Mujhe pyaar hua

मुझे प्यार हुआ था साल 2022 में आई एक पाकिस्तानी रोमांटिक ड्रामा टेलीविजन सीरीज है, जिसे बदर महमूद ने निर्देशित किया है. इसमें राब्या कुलसुम, सलमा हसन, वहाज अली, हानिया आमिर है. यह सीरीज यूट्यूब पर उपलब्ध है.

कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir? सिंगर Baadshah संग उड़ रही डेटिंग की खबरें, जानें यहां सबकुछ

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola