O’ Romeo: क्राइम, प्यार-पावर का तूफान है ‘ओ रोमियो’, शाहिद-तृप्ति की दमदार केमिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन

ओ रोमियो का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

O’ Romeo Review: ओ रोमियो में शाहिद कपूर अंडरवर्ल्ड किलर के रोल में दमदार हैं. तृप्ति डिमरी के साथ उनकी प्रेम कहानी फिल्म को इमोशनल बनाती है. विशाल भारद्वाज का निर्देशन, मजबूत एक्टिंग इसे अच्छी क्राइम-रोमांस फिल्म बनाते हैं.

विज्ञापन

फिल्म: ओ’ रोमियो
निर्देशक: विशाल भारद्वाज
कलाकार: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी
फिल्म रन टाइम: 2 घंटे 59 मिनट
रेटिंग: 3.5 स्टार्स
कहां देखें: सिनेमाघरों में

विज्ञापन

O’ Romeo Review: विशाल भारद्वाज की नई फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह सिर्फ गैंगस्टर की कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसे आदमी की दास्तान है जिसकी जिंदगी में अचानक प्यार आ जाता है. फिल्म में एक्शन भी है, इमोशन भी है और बड़े स्तर का विजुअल ट्रीटमेंट भी.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी उस्तारा के इर्द-गिर्द घूमती है. यह किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है. उस्तारा अंडरवर्ल्ड का कॉन्ट्रैक्ट किलर है, जो सिर्फ ताकत और बदले की भाषा समझता है. उसकी जिंदगी में अफशान की एंट्री होती है, जिसका रोल तृप्ति डिमरी ने किया है. दोनों की मुलाकात मजबूरी में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल जाता है. दूसरी तरफ गैंग वॉर और धोखा कहानी को आगे बढ़ाते हैं।. फिल्म में कई मोड़ ऐसे हैं जो दर्शकों को बांधे रखते हैं.

शाहिद कपूर की दमदार मौजूदगी

शाहिद कपूर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने उस्तारा के किरदार को बहुत सच्चाई से निभाया है. उनके चेहरे के भाव और डायलॉग डिलीवरी असर छोड़ते हैं. तृप्ति डिमरी ने भी अच्छा काम किया है. उनका किरदार कहानी को भावनात्मक गहराई देता है. दोनों की केमिस्ट्री फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा है. सपोर्टिंग कास्ट में अविनाश तिवारी ने निगेटिव रोल में प्रभाव छोड़ा है. नाना पाटेकरअपने संवादों से हर सीन में वजन जोड़ते हैं. दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी कम समय में भी ध्यान खींचते हैं. फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी मूवी में इमोशनल वार्म्थ का टच जोड़ती हैं.

म्यूजिक बनाता है फिल्म को खास

विशाल भारद्वाज ने फिल्म को सधी हुई दिशा दी है. पुरानी शहर की लोकेशन और अलग रंगों का इस्तेमाल फिल्म को खास बनाता है. कैमरा वर्क और बैकग्राउंड म्यूजिक कई सीन को और असरदार बना देते हैं. डायलॉग सीधे दिल पर असर करते हैं. एक्शन सीन स्टाइलिश हैं और बड़े पर्दे पर अच्छे लगते हैं.फिल्म की लंबाई थोड़ी ज्यादा लग सकती है। कुछ हिस्से और छोटे किए जा सकते थे, लेकिन कहानी दिलचस्प बनी रहती है. कुल मिलाकर ओ रोमियो एक अच्छी क्राइम-रोमांस फिल्म है. अगर आपको इंटेंस लव स्टोरी और गैंगस्टर ड्रामा पसंद है, तो यह फिल्म थिएटर में देखने लायक है.

यह भी पढ़ें- O’Romeo: मीरा राजपूत ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, कहा- शाहिद का बेहतरीन काम

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola