O’Romeo: 7 साल बाद चला शाहिद का जादू, ‘ओ रोमियो’ की तगड़ी शुरुआत

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, फोटो- इंस्टाग्राम
O’Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन तगड़ी शुरुआत की. मूवी ने ‘तू या मैं’ को कलेक्शन के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है. आइए आपको दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई के बारे में बताते हैं.
O’Romeo Box Office Collection Day 1: नौ साल बाद एक बार फिर शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी बड़े पर्दे पर लौटी है. गैंगस्टर ड्रामा ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई दर्ज कर सबका ध्यान खींच लिया. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा थी. ऐसे में आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये से फिल्म ने अपना खाता खोला.
‘ओ रोमियो’ का पहले दिन कलेक्शन
‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म का प्रमोशन बहुत बड़े लेवल पर नहीं हुआ था, फिर भी सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. दूसरी तरफ ‘ओ रोमियो’ के साथ शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. हालांकि ‘तू या मैं’ ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 0.55 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया.

शाहिद कपूर की फिल्म को मिली बड़ी ओपनिंग
शाहिद कपूर के करियर की बात करें तो उनकी आखिरी बड़ी ओपनिंग 2019 में आई कबीर सिंह थी, जिसने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये कमाए थे. उसके बाद 2024 में आई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 7.02 करोड़ की ओपनिंग की थी. अब ‘ओ रोमियो’ ने 8.25 करोड़ के साथ शाहिद के खाते में सात साल बाद एक दमदार शुरुआत दर्ज कराई है.
टॉप ओपनर्स की लिस्ट में एंट्री (कोईमोई के आंकड़ों के अनुसार)
| फिल्म का नाम | कलेक्शन |
| कबीर सिंह | 20.21 करोड़ |
| पद्मावत | 19 करोड़ |
| शानदार | 13.10 करोड़ |
| आर राजकुमार | 10.10 करोड़ |
| उड़ता पंजाब | 10.05 करोड़ |
| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया | 7.02 करोड़ |
| मौसम | 6.75 करोड़ |
| बत्ती गुल मीटर चालू | 6.76 करोड़ |
| हैदर | 6.14 करोड़ |
| रंगून | 6.07 करोड़ |
यह भी पढ़ें- O’Romeo: मीरा राजपूत ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, कहा- शाहिद का बेहतरीन काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




