Nishaanchi: अनुराग कश्यप ने खोला 'निशानची' के टाइटल का राज, कही ये बात

अनुराग कश्यप ने खोला 'निशानची' के टाइटल का राज, फोटो- इंस्टाग्राम
Nishaanchi: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘निशानची’ काफी चर्चा में है. फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो ने लीड रोल निभाया हैं. फिल्म ‘निशानची’ का टाइटल अपने आप में अनोखा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. अनुराग ने बताया कि पहले फिल्म का क्या नाम वह रखने वाले थे.
Nishaanchi: फिल्म ‘निशानची’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसे मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. क्राइम ड्रामा ‘निशानची’ में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की नई जोड़ी देखने को मिलेगी. रिलीज से पहले ही इसका टीजर और गाने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुके हैं. दमदार एक्शन, थ्रिल और रोमांस से भरपूर इस फिल्म ने अपने टाइटल की तरह ही सोशल मीडिया और फैंस के बीच खासा क्रेज बना लिया है.
फिल्म ‘निशानची’ का पहले ये टाइटल होने वाला था
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ का टाइटल काफी अलग है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्ममेकर ने खुलासा किया कि फिल्म का टाइटल पहले कुछ और रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया. अनुराग ने कहा, “शुरू में फिल्म का टाइटल बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू रखा गया था, जिसपर सबने कहा कि ये टाइटल बहुत बड़ा है. कैसे आखिरकार इसका टाइटल निशानची बना और फिल्म का नाम फाइनल हुआ, यही इसकी कहानी है.”
जानें ‘निशानची’ की कहानी क्या है?
फिल्म ‘निशानची’ में ऐश्वर्य ठाकरे बबलू और डबलू जुड़वां भाई का रोल निभा रहे हैं. वेदिका पिंटो- रिंकू की भूमिका निभा रही है. फिल्म में उन दोनों के अलावा मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी हैं. इसकी कहानी है बबलू और रिंकू की. रिंकू से बबलू प्यार करता है और फिर डबलू की एंट्री होती है. उसके आने से हालात बदल जाते हैं. निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में बताया कि अपनी आने वाली फिल्म ‘निशानची’ पर काम करते हुए उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वह फिर से अपनी असली कहानी कहने की जड़ों में लौट आए हों. इस फिल्म ने उन्हें अपने पुराने रॉ अंदाज और फिल्ममेकिंग की अनोखी स्टाइल को दोबारा जीने का मौका दिया है. इसके प्रोड्यूसर अजय राय और रंजन सिंह हैं. इसकी कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है.
यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप? 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही ‘कुली’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने सबको चौंकाया
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




