Oscar जीतने के बाद Naatu Naatu सिंगर काल भैरव ने कही ये बात, हाथ में ऑस्कर लिए इस अंदाज में नजर आई गुनीत मोंगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2023 8:36 AM

विज्ञापन

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर जीता है. कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और इसकी निर्माता गुनीत मोंगा है. गुनीत वापस भारत लौट गई है और एयरपोर्ट पर नजर आई. इस दौरान उनके हाथ में ऑस्कर दिखा.

विज्ञापन

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. कुछ दिन पहले ही फिल्म के गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर मिला. इस सॉन्ग को राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने अपनी आवाज दी है. उन्होंने ऑस्कर के स्टेज पर परफॉर्मेंस से समां बांध दिया था. अब काल भैरव वापस भारत लौट आए है और उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वहीं, ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा भी हाथ में अवॉर्ड लिए एयरपोर्ट पर दिखी.

काल भैरव ने कही ये बात

नाटु-नाटु सॉन्ग की धूम अब देश के साथ-साथ विदेश में भी गूंज रही है. ऑस्कर जीतने के बाद हर तरफ इसी सॉन्ग की चर्चा हो रही है. हर भारतवासी इस जीत से काफी खुश है. एयरपोर्ट पर काल भैरव जैसे नजर आए, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. ऑस्कर जीतने के बाद उन्होंने कहा, यह आश्चर्यजनक लगता है. यह पूरी टीम के लिए सबसे अच्छा क्षण है.


गुनीत मोंगा के हाथ में ऑस्कर

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर जीता है. कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और इसकी निर्माता गुनीत मोंगा है. गुनीत वापस भारत लौट गई है और एयरपोर्ट पर नजर आई. इस दौरान उनके हाथ में ऑस्कर दिखा. उन्होंन एनएनआई से बातचीत में कहा, हमारे बीच बड़ी प्रतिस्पर्धा थी. हमारी श्रेणी में एक और फिल्म थी जिसे मलाला (नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई) ने समर्थन दिया था. हमारी फिल्म ने सभी देशों, युगों में काम किया… जिस तरह का प्यार हमें दुनिया भर से मिल रहा है, फिल्म ने अपना जादू चलाया.


पीएम मोदी ने की थी तारीफ

बता दें कि ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. इस गाने को अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है. इसमें दोनों के जोरदार डांस को को भी काफी सराहना मिल चुकी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जीत पर ट्वीट कर लिखा था, असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है. यह एक ऐसा गीत होगा जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा. इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एम एम कीरावानी, चंद्र बोस और पूरी टीम को बधाई. भारत खुश और गौरवान्वित है.(भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Oscar नहीं मिलने पर भी नॉमिनी पर होती है पैसों की बारिश, जानें 1 करोड़ के गुडी बैग में क्या-क्या होता है खास

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola