Mukul Dev Death Reason: 23 दिन बाद राहुल देव ने अपने भाई मुकुल के निधन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें अकेलापन महसूस होता था

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2025 2:44 PM

विज्ञापन

Rahul dev reveal Mukul Dev Death Reason

Mukul Dev Death Reason: सन ऑफ सरदार फेम एक्टर मुकुल देव का निधन 23 मई को हुआ था. मुकुल का ऐसे अचानक जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. अब उनके भाई राहुल देव ने अपने भाई के निधन के पीछे वजह क्या है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Mukul Dev Death Reason: एक्टर मुकुल देव का 23 मई को 54 साल की उम्र में निधन हो गया था. मुकुल ने हंगामा, किला, मेरे दो अनमोल रतन, यमला पगला दीवाना, इत्तेफाक, सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया था. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था. मुकुल के निधन पर उनके चाहने वालों और दोस्तों ने दुख व्यक्त किया था. फैंस जानना चाहते थे कि उनका निधन किस वजह से हुआ. अब उनके भाई और एक्टर राहुल देव ने बताया कि मुकुल के निधन के पीछे की वजह बताई.

राहुल देव ने बताया कैसे हुई मुकुल देव की मौत?

राहुल देव ने ईटाइम्स संग बातचीत में मुकुल देव के निधन के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि, वह साढ़े आठ दिनों से आईसीयू में एडमिट था. डॉक्टरों के मुताबिक ये सब उनकी खराब खाने की आदतों की वजह से हुआ था. आखिरी के 4-5 दिनों में उन्होंने खाना छोड़ दिया था. उन्हें अकेलापन महसूस होता था और वह जिंदगी में रुचि खो चुके थे. उन्होंने कई बार काम के ऑफर ठुकरा दिए. अब जब सारे रीति-रिवाज पूरे हो गए हैं, तब जाकर हकीकत समझ में आ रही है और मुझे पता है कि ये दर्द अब और बढ़ेगा.

मुकुल देव के डिप्रेशन में होने के बाद को राहुल ने किया खारिज

मुकुल देव के निधन के बाद कई रिपोर्ट्स आई कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे. हालांकि राहुल ने अटकलों को खारिज किया और कहा, जो लोग बोल रहे, वह उसके टच में नहीं थे. वह लोग बोलते हैं कि वह अनफिट था, लेकिन उसने हाफ-मैराथन दौड़ लगाई थी. हां, उसने वजन बढ़ा लिया था- जब कोई खुद की परवाह करना बंद कर देता है. 2019 से 2024 के बीच उसके साथ कौन टच में था. क्या वह उनके प्रेयर मीट में आए थे या हॉस्पिटल में उससे मिलने.

यह भी पढ़ें–  Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola