ePaper

सोनू निगम- भूषण कुमार की लड़ाई को लेकर बोले मीका सिंह- दोनों बॉयफ्रेंड- गर्लफ्रेंड की तरह हैं, ये मामला...

Updated at : 03 Jul 2020 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
सोनू निगम- भूषण कुमार की लड़ाई को लेकर बोले मीका सिंह- दोनों बॉयफ्रेंड- गर्लफ्रेंड की तरह हैं, ये मामला...

mika singh reaction on sonu nigam and bhushan kumar fight-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है. इस बीच सोनू निगम (Sonu Nigam) ने कुछ दिन पहले ही म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से 'सुसाइड' की खबर आने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद उन्होंने एक और वी़डियो पोस्ट कर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) पर गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने भूषण कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह सिर्फ कुछ ही सिंगर्स को मौका देते हैं और आउटसाइडर्स को वह पूछते भी नहीं हैं. इसके बाद भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने भी वीडियो जारी कर सोनू निगम को बहुत कुछ कहा था. सोनू निगम के बयान पर अब मीका सिंह ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

mika singh reaction on sonu nigam and bhushan kumar fight-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है. इस बीच सोनू निगम (Sonu Nigam) ने कुछ दिन पहले ही म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से ‘सुसाइड’ की खबर आने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद उन्होंने एक और वी़डियो पोस्ट कर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) पर गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने भूषण कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह सिर्फ कुछ ही सिंगर्स को मौका देते हैं और आउटसाइडर्स को वह पूछते भी नहीं हैं. इसके बाद भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने भी वीडियो जारी कर सोनू निगम को बहुत कुछ कहा था. सोनू निगम के बयान पर अब मीका सिंह (Mika Singh) ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

हिन्दुस्तान टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू निगम-भूषण कुमार विवाद पर बात करते हुए कहा- ‘सोनू का कहना है कि उन्हें गाने नहीं मिल रहे. लेकिन, ऐसे कई सिंगर्स हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी मिली है. अरिजीत सिंह, अरमान जैन, बी प्राक सहित ऐसे कई सिंगर हैं जो इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. म्यूजिक लेबल सिर्फ किसी को ब्रेक दे सकते हैं. इसके बाद गाने का क्या होगा, सिंगर का क्या होगा. सिंगर हिट होगा या फ्लॉप इससे लेबल का कोई लेना-देना नहीं होता.

https://www.instagram.com/p/CB-zRrapq1k/

मीका सिंह ने आगे कहा, ‘सोनू निगम जी और भूषण कुमार बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या ये कहें कि पति-पत्नी की तरह हैं. जब दोनों की लड़ाई होती है तो आप ये मैटर उन्हीं पर छोड़ दें. सोनू निगम को बनाने वाले गुलशन कुमार थे तो तभी से उनके बीच लव और हेट रिलेशनशिप है और हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए.’ सोनू निगम को दुनिया को गलत मैसेज नहीं देना चाहिए. हमें इस इंडस्ट्री से काफी कुछ मिला है. इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी आउटसाइडर ही थीं. लेकिन, फर्क इस बात का है कि कुछ लोगों को सक्सेस मिलती है तो कुछ को नहीं.’

Also Read: म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है आत्महत्या की खबर, आखिर ऐसा क्यों बोल रहे सोनू निगम ? देखें वीडियो

बता दें कि कुछ दिन पहले सोनू निगम ने एख वीडियो पोस्ट कर मॉडल मरीना कुंवर का नाम लेते हुए भूषण कुमार को धमकी दी थी. उन्‍होंने यह भी कहा था कि अगर उन्‍होंने पंगा लिया तो मरीना का वीडियो यूट्यूब पर शेयर कर देंगे. इस वीडियो में पहली बार सीधा नाम लेते हुए सोनू निगम ने कहा था, ‘भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू ‘तू’ के ही लायक है. तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है.

उन्होंने आगे कहा, तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर, मेरे घर पर आकर ‘भाई भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्‍मिता ठाकरे से मिलवा दो.. भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबु सलेम से बचा लो… याद है न अबु सलेम से बचा लो…याद है ने ये सब बातें…’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola