Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: 'तेरे इश्क में' की आंधी में ‘मस्ती 4’ हुई फुस्स, आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Nov 2025 12:57 PM
मस्ती 4 की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम
Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: फिल्म ‘मस्ती 4’ की कमाई हर दिन घटती जा रही है. आज ‘तेरे इश्क में’ के रिलीज होने के बाद ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना बहुत मुश्किल सा लग रहा. ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड आपको बताते हैं.
Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी स्टारर ‘मस्ती 4’ को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है. फिल्म की कमाई बहुत स्लो है और इसके कलेक्शन में कोई ग्रोथ नहीं दिख रहा. आज ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसके रिलीज का असर ‘मस्ती 4’ पर भी देखने को मिला. ‘मस्ती 4’ के आठवें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.
आठवें दिन ‘मस्ती 4’ हुई फुस्स
Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो ‘मस्ती 4’ ने डोमेस्टिक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. आठवें दिन मूवी ने भारत में 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई सिर्फ 13.82 करोड़ रुपये है. हो सकता है शाम तक इसके फाइनल नंबर्स में बदलाव हो.
‘मस्ती 4’ ने भारत में किस दिन कितनी कमाई की
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 2.75 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 3- 3 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 4- 1.6 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 5- 1.6 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 6- 1.15 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 7- 0.95 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 8- 0.02 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कमाई- 13.82 करोड़ रुपये
‘तेरे इश्क में’ में पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करेगी?
सिनेमाघरों में धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है. एडवांस बुकिंग सेल्स में मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया. ऐसे में ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर अब टिक पाना बहुत कठिन है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में करीब 5.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि रात के इसके आंकड़े और बढ़ने के चांस है. उम्मीद है कि फिल्म 9-11 करोड़ के करीब पहले दिन ओपनिंग करेगी.
यह भी पढ़ें– De De Pyaar De 2 Box Office Collection: 15वें दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ की पकड़ मजबूत या कमजोर? कलेक्शन ने खोला राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










