Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 'मस्ती 4' हुई हिट या फुस्स? टोटल कलेक्शन देख लगेगा झटका
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Nov 2025 11:54 AM
मस्ती 4 का चौथे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: फिल्म मस्ती 4 का चौथे दिन का कलेक्शन अभी तक कुछ खास नहीं है. फिल्म की कमाई हर दिन के साथ घट रही है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिएक्शन नहीं मिला. मूवी में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी हैं.
Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: 21 नवंबर को मस्ती 4 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख एक बार फिर से साथ में दिखे हैं. फिल्म 120 बहादुर के साथ रिलीज हुई थी. हालांकि दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग कम थी और इसका असर कलेक्शन पर देखने को मिला. दोनों मूवीज धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. रिलीज के पहले रविवार को मस्ती 4 ने कितनी कमाई कर ली, आइए जानते हैं.
चौथे दिन मस्ती 4 का कितना रहा कलेक्शन?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मस्ती 4 ने चौथे दिन सिर्फ 0.04 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) का कलेक्शन किया. अब इसकी टोटल कमाई 8.54 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा नहीं मिला. फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये है. जिस हिसाब से मूवी आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा कि फिल्म को बजट का लागत निकालने में काफी मुश्किल होगी.
मस्ती 4 का कलेक्शन रिपोर्ट यहां देखें
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 2.75 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 3- 3 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 4- 0.04 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कमाई- 8.54 करोड़ रुपये
प्रभास के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट है और इसे लेकर एक्टर ने एक अपडेट शेयर किया था. मूवी में प्रभास और तृप्ति डिमरी हैं और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा है. विवेक ने हाल ही में फिल्म के मुहूर्त शॉट की झलक फैंस के साथ शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “आज से एक जबरदस्त सिनेमाई सफर शुरू हो रहा है क्योंकि स्पिरिट फ्लोर पर आ रही है. प्यार और शुक्रगुजारी के साथ, स्पिरिट्स को उड़ान भरने दें!”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










