Mardaani 3: तीसरी बार शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाने पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Jan 2026 7:39 PM
मर्दानी 3 पर रानी मुखर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम
Mardaani 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं. इस रोल को तीसरी बार निभाने पर एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
Mardaani 3: बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आने वाली हैं. मर्दानी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘मर्दानी 3’ को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटटेड हैं. अब रिलीज से पहले रानी मुखर्जी ने तीसरी बार पुलिस यूनिफॉर्म पहनने के अपने एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
रानी मुखर्जी: “बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है”
अपने पसंदीदा किरदार में वापसी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए, रानी ने बताया कि यूनिफॉर्म में एक महिला का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है. रानी ने IANS से कहा, “मुझे लगता है कि उनमें से एक, यूनिफॉर्म में एक महिला का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है. उनकी जिंदगी के संघर्षों, उनकी कहानियों, रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और जिस तरह के अपराधों को वे सुलझाती हैं, मुझे लगता है कि वे असाधारण हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के जरिए, मैं इसे दुनिया को दिखा सकती हूं कि भारतीय महिला अधिकारी दिन-रात क्या कर रही हैं.”
स्टार कास्ट और मेकिंग टीम
मर्दानी 3 को अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जो द रेलवे मेन के लिए जाने जाते हैं. इस बार फिल्म में शैतान फेम जानकी बोडीवाला भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.
कब रिलीज होगी मर्दानी 3?
मर्दानी 3 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.
मर्दानी फ्रेंचाइजी का सफर और कहानी
मर्दानी फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म में मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया था. इसमें रानी मुखर्जी के साथ जिस्सू सेनगुप्ता, ताहिर राज भसीन और अनंत विधात शर्मा नजर आए थे.
दूसरा पार्ट 2019 में आया, जिसमें एक सीरियल रेपिस्ट की खतरनाक सोच और उसके अपराधों को दिखाया गया, जो पूरे सिस्टम को चुनौती देता है. इस फिल्म को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था और इसमें विशाल जेठवा भी अहम भूमिका में थे.
अब मर्दानी 3 में समाज की एक और कड़वी और डरावनी सच्चाई को सामने लाया जाएगा. यह फिल्म भी इस सीरीज की तरह किसी बड़े मुद्दे पर आधारित होगी.
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें डे 1 प्रिडिक्शन, रन टाइम और एडवांस बुकिंग स्टेटस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










