Mardaani 3 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें डे 1 प्रिडिक्शन, रन टाइम और एडवांस बुकिंग स्टेटस
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Jan 2026 4:47 PM
मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस प्रीव्यू, फोटो- एक्स प्लेटफॉर्म
Mardaani 3 Box Office Preview: अगर आप रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को देखने का मन बना रहे हैं, तो पहले जानिए फिल्म की एडवांस बुकिंग, ओपनिंग डे कलेक्शन अनुमान, रनटाइम और सनी देओल की बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस टक्कर जैसी सारी अहम डिटेल्स.
Mardaani 3 Box Office Preview: बॉलीवुड में फीमेल-सेंट्रिक एक्शन फिल्मों की बात हो और मर्दानी का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. अब एक बार फिर रानी मुखर्जी अपनी सख्त और निडर पुलिस अफसर की पहचान को आगे बढ़ाने के लिए ‘मर्दानी 3’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर आसान नहीं दिख रहा. एक तरफ फ्रेंचाइजी की पुरानी सफलता है, तो दूसरी तरफ सिनेमाघरों में पहले से जमी हुई सनी देओल की बॉर्डर 2, इसके लिए बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है. ऐसे में अगर आप फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए आपको एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, ओपनिंग डे प्रिडिक्शन और रन टाइम से जुड़ी पूरी डिटेल देते हैं.
मर्दानी 3 एडवांस बुकिंग कलेक्शन

मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग फिलहाल धीमी रफ्तार से चल रही है. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार तक भारत में फिल्म के 3880 शोज के लिए सिर्फ 15,873 टिकट्स बिके हैं. इसके साथ ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब ₹46.72 लाख की कमाई की है. हालांकि, रिलीज डेट नजदीक आने के साथ शोज की आंकड़े बढ़ने और टिकट बिक्री में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.
मर्दानी 2 से तुलना
2019 में रिलीज हुई मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ₹3.80 करोड़ की ओपनिंग ली थी. लगभग ₹30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब ₹40 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके मुकाबले मर्दानी 3 की शुरुआती एडवांस बुकिंग काफी कमजोर मानी जा रही है, जिससे फिल्म की ओपनिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है मर्दानी 3?
BOX OFFICE PREDICTION #Mardaani3 Day -1 should open around ₹ 1.75- 2.75 Cr Nett mark.
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) January 29, 2026
Weekend- ₹ 11-13 Cr.
Film need ₹ 60-70 Cr to get success verdict, only extraordinary word of mouth can get it close to this figure. #RaniMukerji pic.twitter.com/l04Y3hg7AM
मर्दानी 3 की ओपनिंग को लेकर ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपना अनुमान साझा किया है. उनके अनुसार, फिल्म पहले दिन करीब ₹1.75 से ₹2.75 करोड़ नेट की कमाई कर सकती है. वहीं, वीकेंड पर फिल्म का कुल कलेक्शन ₹11 से ₹13 करोड़ तक पहुंच सकता है. उनका मानना है कि मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए करीब ₹60–70 करोड़ का बिजनेस करना होगा, जो सिर्फ मजबूत वर्ड ऑफ माउथ से ही संभव है.
बॉर्डर 2 वर्सेज मर्दानी 3 की टक्कर
मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी चुनौती सनी देओल की बॉर्डर 2 से मिल रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने करीब ₹30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली थी और रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बॉर्डर 2 की मजबूत पकड़ के चलते मर्दानी 3 की ओपनिंग सिंगल डिजिट में सिमट सकती है.
मर्दानी 3 रनटाइम और सर्टिफिकेशन
ग्रिटी क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त मर्दानी 3 को रिलीज से पहले CBFC से UA 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है. फिल्म का कुल रनटाइम 130.37 मिनट यानी 2 घंटे 10 मिनट 37 सेकंड है. फिल्म की इंटेंस थीम और एक्शन को देखते हुए इसे 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के दर्शकों के लिए ठीक बताया गया है.
यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 बनेगी या नहीं? परेश रावल ने फाइनली दे दिया जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










