ePaper

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई कमजोर, पांचवें दिन भारी गिरावट, जानें शाम 5 बजे तक के आंकड़ें

Updated at : 03 Feb 2026 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Mardaani 3 Box Office Collection Day 5

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. वीकेंड के बाद वीकडेज में फिल्म की कमाई तेजी से घटी है. पांचवें दिन कलेक्शन बेहद कम रहा, जिससे फिल्म की कुल कमाई और भविष्य दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ से बॉक्स ऑफिस पर जिस दमदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, वह अब ठंडी पड़ती नजर आ रही है. 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे लड़कियों की तस्करी पर आधारित है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो पा रही है. ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज की पहली दो फिल्मों ने यह साबित किया था कि महिला प्रधान एक्शन फिल्में भी व्यावसायिक रूप से सफल हो सकती हैं. रानी मुखर्जी के दमदार किरदार और कहानी की सच्चाई ने इन फिल्मों को न सिर्फ क्रिटिकल बल्कि कमर्शियल हिट भी बनाया. हालांकि तीसरे भाग के साथ यह सिलसिला टूटता नजर आ रहा है.

पांचवें दिन की कमाई ने बढ़ाई चिंता

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन पांचवें दिन इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को फिल्म की कमाई शाम के 5 बजे तक घटकर करीब 0.98 करोड़ रुपये तक रह गई है, जो कि लगभग 70 फीसदी से ज्यादा की गिरावट मानी जा रही है.

अगर अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 5 दिनों में लगभग 20.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. पहले दिन करीब 4 करोड़, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे आया है.

कहानी और स्टारकास्ट

अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में मिखाइल यावलकर और जानकी बोदीवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि मल्लिका प्रसाद को खलनायक के रूप में दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा? रिश्ते में आया तूफान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola