Marco Box Office Collection Day 17: 17वें दिन मार्को ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल, जानें अब तक कमा लिए कितने पैसे
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2025 10:30 AM
Marco OTT Release
Marco Box Office Collection Day 17: फिल्म मार्को ने तीसरे वीक तगड़ी कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. चलिए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं.
Marco Box Office Collection Day 17: उन्नी मुकुंदन की मलयालम फिल्म मार्को का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की तारीफ दर्शक कर रहे हैं. फिल्म को मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी मेकर्स ने रिलीज किया है. हिंदी-डब वर्जन ने धीमी शुरुआत की और अब इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है. जबकि ओरिजिनल मलयालम वर्जन ने रिलीज के दिन से ही दर्शकों को इम्प्रेस किया है. फिल्म ने बारोज को काफी पीछे छोड़ दिया है और इसे रिलीज हुए 17 दिन हो गए. टोटल कलेक्शन आपको बताते हैं.
मार्को ने दुनियाभर में कमाए 100 करोड़ रुपये
फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, उन्नी मुकुंदन की मार्को ने संडे को सभी भाषाओं में 3 करोड़ रुपये की कमाई की. अबतक मूवी ने 51.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मेकर्स ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले लिया है.
मार्को ने 17वें दिन की इतनी कमाई
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 1- 4.3 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 2- 4.65 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 3- 5.2 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 4- 3.9 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 5- 3.5 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 6- 3.5 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 7- 2.55 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 8- 2.3 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 9- 2.7 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 10- 3.1 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 11- 1.6 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 12- 1.35 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 13- 3.4 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 14- 1.85करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 15- 2.1 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 16- 2.75 करोड़ रुपये
- मार्को बॉक्स ऑफिस डे 17- 3 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 51.75 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Marco movie:एक्टर कबीर सिंह दुहान ने बताया उस सीन के बाद 4-5 दिनों तक सो नहीं पाया
यह भी पढ़ें- Marco Box Office Collection Day 16: उन्नी मुकुंदन का एक्शन अवतार बॉक्स ऑफिस पर मचा रहा तहलका, जानें अब तक का कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










