Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं…

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Oct 2024 12:57 PM

विज्ञापन

Arjun Kapoor and Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा के लिए ये साल मुश्किलों भरा रहा. पहले एक्ट्रेस का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ. उसके बाद पिछले महीने ही एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया.

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा के लिए हाल के कुछ महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं. 5 साल तक अर्जुन कपूर और मलाइका ने एक-दूसरे को डेट किया और इस साल की शुरुआत में उनका ब्रेकअप हो गया. हालांकि ब्रेकअप को लेकर दोनों ने कंफर्म कुछ कहा नहीं. लेकिन जब मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर पोस्ट नहीं लिखा और एक इवेंट में एक्ट्रेस ने एक्टर को इग्नोर किया, तब फैंस उनके ब्रेकअप को लेकर श्योर हो गए. वहीं, पिछले महीने ही एक्ट्रेस ने अपने पिता अनिल मेहता को खो दिया. उनके पिता ने अपने घर के बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर ली. इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर खड़े दिखे. वहीं, अब मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ की च्वॉइसेस को लेकर बात की.

मलाइका अरोड़ा बोलीं- मैं किसी पछतावे के साथ नहीं जीती…

मलाइका अरोड़ा ने ग्लोबल स्पा मैग्जीन संग एक इंटरव्यू में कहा, ”मेरा मानना है कि जो भी च्वाइस मैंने ली है, फिर चाहे वो परर्सनली या प्रोफेशनली हो, उसने मेरे लाइफ को एक शेप दिया है. मैं किसी पछतावे के साथ नहीं जीती और खुद को भाग्यशाली मानती हूं. मैं मानती हूं जो भी चीजें हुई है या होगी, वो मुझे आगे जाकर किसी ने किसी तरह से मदद करेगी.”

मलाइका अरोड़ा के अपकमिंग प्लान्स

वहीं, मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रेस्टोरेंट की चेन बनाने में व्यस्त है. इस प्लान को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपने कैफे और रेस्टोरेंट पर फोकस कर रही हूं, जो हेल्दी और स्वादिष्ट खाना लोगों को सर्व कर सकें. ऐसा खाना जो लोग घर पर कुक करते हैं. ये मैं दूसरों के साथ शेयर करना चाहती हूं. इसके अलावा मैं ट्रैवल कर रही हूं और एक्साइटिंग शूटिंग कर रही हूं और अपने लाइफ को लेकर प्यार से भर रही हूं.”

Also ReadMalaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार

Also Read Fact Check: क्या सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को दी खुलेआम धमकी, जानें वायरल हो रहे वीडियो का पूरा सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola