थिएटर में मिस हो गई थी 'मैं वापस आऊंगा'? अब घर बैठे देखें, जानें कब और कहां होगी OTT पर स्ट्रीम

Updated:
विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अब ओटीटी पर उपलब्ध है. 1947 के बंटवारे की दर्दनाक कहानी को नेटफ्लिक्स प स्ट्रीम होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

Main Vaapas Aaunga OTT Release: अगर आप इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. प्यार, बिछड़ने और 1947 के विभाजन के दर्द को भावुक अंदाज में दिखाने वाली यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है.

विज्ञापन

कब और कहां देखें 'मैं वापस आऊंगा'?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "78 साल पहले जो कहानी अधूरी रह गई थी, वह अब पूरी होगी. 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखें."

View on Instagram

ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद खुशी से झूम उठे फैंस

फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक था. एक यूजर ने लिखा, "अब मैं इस फिल्म को तीसरी बार देखने का इंतजार नहीं कर सकता." दूसरे फैन ने लिखा, "फिल्म का पहला हिस्सा अब हर बार खाना खाते समय मेरी पसंदीदा फिल्म बनने वाला है." एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं इसे इतनी बार देखने वाला हूं कि गिनती करना मुश्किल हो जाएगा."

1947 के बंटवारे के दर्द और अधूरी मोहब्बत की भावुक कहानी

'मैं वापस आऊंगा' की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म प्यार, बिछड़ने और कई पीढ़ियों तक जिंदा रहने वाली यादों की एक बेहद भावुक कहानी दिखाती है. कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी धुंधली होती यादें उसके पोते को एक ऐसे सफर पर ले जाती हैं, जहां वह कई दशक पहले अधूरी रह गई एक प्रेम कहानी की सच्चाई तलाशता है.


ये भी पढ़ें: ‘मेरी आंखों में भी आंसू थे’, फैंस के मैसेज पढ़ खुद को रोक नहीं पाईं शरवरी, कहा- दिल पूरी तरह भर गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola