वीकेंड का कितना फायदा उठा पाई ‘मैं वापस आऊंगा’? जानिए दूसरे दिन की कमाई

Updated:
विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 2: मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पहले दिन सुस्त शुरुआत करने के बाद, वीकेंड शुरू होते ही फिल्म के कलेक्शन में शानदार बढ़त देखने को मिली है.

विज्ञापन

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने केवल 1.15 करोड़ रुपये की बेहद धीमी ओपनिंग ली थी, लेकिन शनिवार को वीकेंड का फायदा मिलते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू रही है, जिसके चलते दूसरे दिन इसके कलेक्शन में एक अच्छा उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, आने वाले वर्किंग डेज इस फिल्म के लिए थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि इस समय थियेटर्स में कई दूसरी बड़ी फिल्मों के ऑप्शन्स भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

दो दिनों में फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अपने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है. इस नई कमाई को जोड़कर अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 3.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं अगर टोटल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 3.60 करोड़ बताया जा रहा है.

फिल्म ‘गवर्नर’ से मिल रही है सीधी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर इस समय मुकाबला काफी कड़ा है. इम्तियाज अली की यह फिल्म सिनेमाघरों में पहले से मौजूद और नई रिलीज हुई कई फिल्मों से मुकाबला कर रही है. यह फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर मनोज बाजपेयी की नई थ्रिलर-पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गवर्नर’ को बेहद कड़ी टक्कर दे रही है. दर्शकों के पास कई आॉप्शन होने के बावजूद यह फिल्म अपनी खास कहानी के दम पर टिकने की पूरी कोशिश कर रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ, नीलांजना घोष और पूजा तिवारी जैसे कई बेहतरीन सितारे मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. दर्शक दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘मैं वापस आऊंगा’ की पूरी कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक बेहद खूबसूरत और भावुक कर देने वाली पीरियड लव स्टोरी है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह के पोते की भूमिका में नजर आ रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दिलजीत को पता चलता है कि देश की आजादी से पहले उनके दादा की एक अधूरी प्रेम कहानी थी, जो साल 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्दनाक दौर में हमेशा के लिए बिखर गई थी. अपने दादा के जीवन का यह अधूरा सच दिलजीत दोसांझ को अंदर तक झकझोर देता है. फिल्म में एक्टर वेदांग रैना ने नसीरुद्दीन शाह के जवानी के दिनों का किरदार निभाया है, जिसे स्क्रीन पर बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें: कानूनी विवाद में फंसी ‘दृश्यम 3’, किसान ने मोहनलाल और मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola