Maalik Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड फ्लॉप या हिट, राजकुमार राव की फिल्म ने कमाए महज इतने

Published by :Ashish Lata
Published at :12 Jul 2025 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Maalik on ott streams amazon prime video

राजकुमार राव की मालिक इस ओटीटी पर हुई रिलीज फोटो- इंस्टाग्राम

Maalik Worldwide Box Office Collection: राजकुमार राव, प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर स्टारर मालिक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. पहले दिन भी इसने निराशाजनक ही कमाई की. आइये जानते हैं दुनियाभर में इसका कितना कलेक्शन रहा.

विज्ञापन

Maalik Worldwide Box Office Collection: राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा मालिक आखिरकार 11 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हालांकि सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को मूवी कुछ खास पसंद नहीं आई. क्रिटिक्स ने भी इसे मिली जुली प्रतिक्रिया ही दी. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही और इसने अपनी पिछली रिलीज भूल चूक माफ से भी कम कमाई की. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितना कमाया.

वर्ल्डवाइड राजकुमार राव की मालिक फ्लॉप या हिट

राजकुमार राव की मालिक ने पहले दिन दुनियाभर में 4.4 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में इसने 3.75 करोड़ कमाए. निराशाजनक शुरुआत के बावजूद, फिल्म ने विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक ड्रामा “आंखों की गुस्ताखियां” को पीछे छोड़ दिया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 32 लाख कमाए थे.

मालिक का कलेक्शन

  • Maalik India Net Collection Day 1- 3.75 करोड़
  • Maalik Worldwide Box Office Collection Day 1- 4.4 करोड़

राजकुमार राव की मालिक के बारे में

पुलकित की ओर से निर्देशित और कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी की ओर से निर्मित, इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर भी हैं. इसमें सौरभ सचदेवा, सौरभ शुक्ला, अंशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, राजेंद्र गुप्ता और बलजिंदर कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola