Maalik Box Office Collection Day 9: हिट या फ्लॉप, पांच दिन में ही हांफने लगी ‘मालिक’, बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही फिल्म, जानें कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jul 2025 10:57 AM
Maalik Box Office Collection Day 9
Maalik Box Office Collection Day 9: फिल्म मालिक का कलेक्शन हर दिन कम होते जा रहे हैं. फिल्म को लेकर बज था, लेकिन मूवी कमाई करने में सफल नहीं हो पाई. मूवी को रिलीज हुए 9 दिन हो गए और टोटल कलेक्शन कितना हुआ, आपको बताते हैं.
Maalik Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म मालिक इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म में राजकुमार बेहद गंभीर किरादर में दिखे हैं. ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपना ओर खींचा था, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद वैसा बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई. फिल्म ने सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला और हर दिन इसकी कमाई सिंगल डिजिट में ही रही. मूवी की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीरे है. चलिए आपको बताते हैं 9वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.
9वें दिन मालिक ने की बेहद कम कमाई
19 जुलाई को मोहित सूरी की फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सैयारा के आते ही फिल्म मालिक की कमाई और घट गई. इसके अलावा मेट्रो इन दिनों भी मालिक से बेहतर परफॉर्म कर रही है. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 9वें दिन 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये अर्ली आंकड़े है और इसमें फेर-बदल संभव है. नेट कलेक्शन मूवी ने 21.94 करोड़ रुपये का कर लिया है. जिस हिसाब से मूवी कमाई कर रही है, वैसे तो फिल्म का कुछ दिन में ही गेम ओवर हो जाएगा.
मालिक की कुल कमाई
- Maalik Box Office Collection Day 1- 3.75 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 2- 5.25 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 3- 5.25 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 4- 1.75 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 5- 2.17 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 6- 1.67 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 7- 1.35 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 8- 0.73 करोड़ रुपये
- Maalik Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़ रुपये
Maalik Total Collection- 21.94 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










