Maa Box Office Collection Day 13: काजोल की हॉरर फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Jul 2025 10:41 AM
Maa Lifetime Collection
Maa Box Office Collection Day 13: काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ 13 दिन में 35 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई है. ऐसे में आइए इसके अब तक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
Maa Box Office Collection Day 13: काजोल की हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘मां’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है. 4 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त सपोर्ट मिला है. फिल्म की कहानी अंबिका (काजोल) की है, जो अपनी बेटी को एक अलौकिक खतरे से बचाने के लिए हर हद पार कर जाती है. यह एक पौराणिक हॉरर थ्रिलर है, जो इमोशन और सस्पेंस से भरपूर है.
ऐसे में आइए बताते हैं इस फिल्म ने अबतक कितनी कमाई की है.
मां डे 13 का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मां’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को लगभग 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 33.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और यह शाम तक ठीक-ठाक अपडेट हो सकते हैं.
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
Maa Box Office Collection Day 1- 4.65 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 2- 6 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 3- 7 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 5- 3 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 6- 1.85 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 7- 1.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 8- 1 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 9- 1.75 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 10- 2.35 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 11- 0.64 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 12- 0.92 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 13- 0.02 करोड़ रूपये
नेट कलेक्शन- 33.24 करोड़ रूपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










