ePaper

Maa Box Office Collection 10: काजोल की हॉरर-थ्रिलर फ्लॉप या हिट? जानें टोटल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Updated at : 06 Jul 2025 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
Maa Final Box Office Collection

Maa Final Box Office Collection

Maa Box Office Collection 10: काजोल की फिल्म ‘मां’ ने 10वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 30.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जानें फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन, कहानी और खासियत.

विज्ञापन

Maa Box Office Collection 10: काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां (Maa)’ थिएटर में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. 27 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को डायरेक्ट किया है विशाल फुरिया ने, और इसे अजय देवगन व ज्योति सुब्बारायण ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म ने 10 दिनों में 30.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं 10वें दिन का हाल.

10वें दिन तक की बॉक्स ऑफिस कमाई

पहले दिन से ही फिल्म ने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है. खासकर यह देखते हुए कि फिल्म को सितारे जमीन पर, कन्नप्पा जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 10वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ का कारोबार किया. हालांकि, अभी यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक अच्छा-खासा बदलाव हो सकता है.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

Maa Box Office Collection Day 1- 4.65 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 2- 6 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 3- 7 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 5- 3 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 6- 1.85 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 7- 1.5 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 8- 1 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 9- 1.75 करोड़ रूपये
Maa Box Office Collection Day 9- 1.15 करोड़ रूपये

Maa Box Office Total Collection- 30.4 करोड़ रूपये

फिल्म की कहानी और खासियत

‘मां’ की कहानी एक ऐसी महिला अंबिका (काजोल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. फिल्म में कई डरावने सीक्वेंस हैं और खासतौर पर एक 30 फीट ऊंची काली मां की मूर्ति वाला दृश्य दर्शकों का ध्यान खींचता है.

यह भी पढ़े: Metro In Dino Box Office Collection Day 3: आदित्य रॉय-सारा अली खान की 65 करोड़ी हिट या फुस्स? कमाई ने किया खुलासा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola