Look Back 2024: कम बजट की इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, साल खत्म होने से पहले देख डालें

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Low Budget Movies 2024

Look Back 2024: मुंज्या, लापता लेडीज जैसी कम बजट की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म की कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस किया और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की.

विज्ञापन

Look Back 2024: इस साल 2024 में सिनेमाघरों में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई, जिनका बजट कम था. हालांकि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और दर्शकों को इम्प्रेस भी किया. लिस्ट में किरण राव की मूवी लापता लेडीज, मुंज्या, महाराजा, किल शामिल है. फिल्म के बारे में आपको बताते हैं.

Munjya

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की मुंज्या 2024 इस साल रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपया था. हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इसकी कहानी एक यंग लड़के की है जो अपने गांव में एक आत्मा के रहस्य का पता करने जाता है.

Laapataa Ladies

किरण राव की लापता लेडीज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. फिल्म का बजट सिर्फ 10 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये की कमाई की. मूवी में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा है.

Hanu-man

फिल्म हनुमान का बजट 30 करोड़ रुपये है. फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा लड़के की है जिसे दिव्य शक्ति मिलती है. वह अपने गांव को बचाने की कोशिश उस दिव्य शक्ति से करता है. इसमें कमाल के वीएफएक्स दिखाए गए है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Manjummel Boys

मंजुमेल बॉयज का बजट करीब 20 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 242 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये एक रोमांचक थ्रिलर है, जिसमें एक दोस्तों का ग्रुप होता है. ये एक सच्ची घटना पर बेस्ड है.

Kill

किल एक कम बजट की एक्शन फिल्म है. इसमें लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या मानिकतला है. इस एक्शन फिल्म ने आलोचकों से बड़ी सफलता हासिल की. फिल्म का बजट 20 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर इसने 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

Maharaja

विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का बजट 20 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह फिल्म एक खौफनाक थ्रिलर है, जो एक पिता के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करता है.

Also Read- Sonu Sood ने ऑस्कर की रेस से लापता लेडीज के बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अवॉर्ड तो सिर्फ अलमारियों…

Also Read- Laapataa Ladies: ओटीटी और थियेटर्स पर धूम मचाने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी 2024 की मोस्ट लव्ड फिल्म

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola