Look Back 2024: कार्तिक आर्यन से लेकर दिलजीत दोसांझ तक, ऐसे स्टार्स जिन्होंने फिल्मों में निभाए रियल लाइफ किरदार

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2024 2:51 PM

विज्ञापन

Kartik Aaryan Diljit Dosanjh

Look Back 2024: इस साल बॉलीवुड के कई स्टार्स ने फिल्मों में रियल लाइफ किरदार निभाया. लिस्ट में राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, दिलजीत दोसांझ का नाम शामिल है.

विज्ञापन

Look Back 2024: इस साल कई बॉलीवुड फिल्मों की कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस किया. अलग-अलग टॉपिक पर कई मूवीज मेकर्स लेकर आए. हालांकि रियल लाइफ से प्रेरित किरदारों वाली स्टोरीज को दर्शकों ने खासा पसंद किया. इस साल दिलजीत दोसांझ, कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव और विक्रांत मैसी ने फिल्मों में रियल लाइफ किरदार प्ले किया. ये कौन सी मूवीज है, उनके नाम आपको बताते हैं.

कार्तिक आर्यन – चंदू चैंपियन

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया. मूवी में एक्टर ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था. ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है. एक्टर ने चंदू चैंपियन में एक युवा भारतीय एथलीट चंदू की भूमिका निभाई, जिसकी कहानी प्रेरणादायक है.

दिलजीत दोसांझ – चमकीला

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ चमकीला में नजर आए थे. फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है. इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने भी अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में चमकीला के संघर्ष, सक्सेस और दुखद निधन को दिखाया गया है.

विक्रांत मैसी – सेक्टर 36

सेक्टर 36 में विक्रांत मैसी ने लीड रोल निभाया था. मूवी 2006 के नोएडा सीरियल मर्डर पर बेस्ड था. इसमें एक्टर एक सीरियल किलर की भूमिका में नजर आए थे. मूवी में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग किया है. दीपक डोबरियाल इसमें पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखे हैं.

राजकुमार राव – श्रीकांत

श्रीकांत में राजकुमार राव ने बेहद बेहतरीन काम किया है. फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत बोला की भूमिका निभाई है, जो एक दृष्टिहीन उद्योगपति की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में ज्योतिका उनकी टीचर बनी है और अलाया एफ उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आई है. फिल्म को आलोचकों, दर्शकों और फैंस से काफी सराहना मिली है.

पंकज त्रिपाठी: मैं अटल हूं

फिल्म मैं अटल हूं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में पंकज त्रिपाठी दिखे हैं. मूवी में उनके कवि से राजनेता बनने के सफर को दिखाया गया है. इस फिल्म पंकज के अलावा पीयूष मिश्रा ने भी अहम किरदार निभाया है.

Also Read- Look Back 2024: ना शाहरुख ना सलमान, इस साल इन 9 एक्टर्स की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई, देखें लिस्ट

Also Read- Look Back 2024: साल 2024 में इन वेब सीरीज का OTT पर रहा बोलबाला, नया साल आने से पहले फटाफट देख लें, LIST

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola