Krrish 4: सुपरहीरो बनकर वापसी करेंगे ऋतिक रोशन, राकेश रोशन नहीं ये फिल्म निर्माता करेंगे डायरेक्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 May 2024 7:41 AM
krrish-4
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 4' का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म को लेकर बड़ी खबर आई है, जिसे जानकर उनके चाहने वाले खुश हो जाएंगे.
Krrish 4: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ के बाद से ही फैंस ‘कृष 4’ का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लगातार अपडेट आते रहते है और फैंस ऋतिक को कृष के रोल में देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को लेकर जो खबर दी है, उसे जानकर आप खुश जाएंगे. बता दें कि ‘कोई मिल गया’ सबसे पहले आया था, फिर ‘कृष’, कृष 3 सिनेमाघरों में आया था. सारी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
कृष 4 लेकर आ रहे सिद्धार्थ आनंद
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थी कि कृष 4 को राकेश रोशन नहीं सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. अब ये बात कन्फर्म हो गई है. एक्स पर एक यूजर ने फिल्म को लेकर सवाल पूछा, वह आ रहा है.. #कृष4. इसपर सिद्धार्थ ने रिप्लाई देते हुए लिखा, हां, वो आ रहा है. ये सुनकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है. बता दें कि सिद्धार्थ के साथ ऋतिक पहले भी काम कर चुके हैं, फाइटर और वॉर में. वहीं, सिद्धार्थ की मूवी पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
Krrish 4: ऋतिक रोशन ने कृष 4 को लेकर दिया लेटेस्ट अपडेट, जानें दर्शक कब देख पाएंगे दोबारा ‘जादू’ को
Krrish 4: प्रीति जिंटा नहीं ये एक्ट्रेस बनेंगी कृष 4 में ऋतिक रोशन की हीरोइन, ‘जादू’ की होगी वापसी!
Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर
सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
कृष 4 के अलावा पिछली बार ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर थे. पहली बार ऋतिक और दीपिका ने साथ में काम किया था और उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं, एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि वॉर 2 में वो नजर आएंगे. इसमें साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी होंगे. इसके अलावा कियारा आजवाणी भी फिल्म में काम कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










