Krrish 4: ऋतिक रोशन ने कृष 4 को लेकर दिया लेटेस्ट अपडेट, जानें दर्शक कब देख पाएंगे दोबारा ‘जादू’ को

Updated:
विज्ञापन

Krrish 4: सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. इस बीच ऋतिक की सुपरहिट मूवी कृष 4 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. फिल्म का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म के बीच कृष 4 को लेकर अपडेट आया है. ऋतिक रोशन ने फिल्म को लेकर जानकारी दी है.

विज्ञापन
undefined

कृष 4 2024 में शुरू होने वाली थी. पिंकविला से एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कहा कि मुझे लगता है कि आपको अभी और इंतजार करना होगा. कृष 4 के बारे में बोलना अभी जल्दबाजी होगी.

undefined

ऋतिक रोशन ने बताया कि, आप सब कुछ जानते हैं जो मुझे कहना है. काम चालू है. यह कुछ ऐसा है जो स्पष्ट रूप से एक कठिन फिल्म है, और आपको इसका व्यावसायिक पक्ष, इसका अर्थशास्त्र और फिर, निश्चित रूप से, गहराई और स्क्रिप्ट देखनी होगी. तो, चीजें सही जगह पर आ रही हैं. मैं खुश हूं, लेकिन अभी भी लंबा रास्ता तय करना है.

undefined

गौरतलब है कि कृष ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. ‘क्रिश 4’ कोई… मिल गया (2003), क्रिश (2006) और क्रिश 3 (2013) के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृष 4 ‘फाइटर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी बतौर निर्माता इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं. फिल्म फिलहाल अपने स्क्रिप्टिंग चरण में है.

Also Read: Krrish 4: प्रीति जिंटा नहीं ये एक्ट्रेस बनेंगी कृष 4 में ऋतिक रोशन की हीरोइन, ‘जादू’ की होगी वापसी!
undefined

कुछ समय पले श्रद्धा कपूर ने अपनी दो सेल्फी इंस्टाग्��ाम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, “जादू जैसी धूप की जरूरत है.” इसपर ऋतिक रोशन ने कमेंट में लिखा, वह आ रहा है. उसे बताऊंगा.” जिसके बाद चर्चा होने लगी थी कि कृष 4 में वो एक्ट्रेस के साथ काम करेंगे.

undefined

एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कृष 4 को लेकर कहा था कि, हम आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज की स्थिति को देखते हुए जहां फिल्में अच्छी नहीं चल रही हैं और कलेक्शन प्रोडक्शन लागत से मेल नहीं खा रहे हैं, हम इसपर तुरन्त काम नहीं करेंगे. एक साल तक तो बिल्कुल नहीं. शायद उसके बाद.”

undefined

हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने पैटी का रोल निभाया था. फाइटर पहली बार है जब ऋतिक और दीपिका स्क्रीन साझा कर रहे हैं. मूवी को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है.

undefined

फाइटर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसे रिलीज हुए पांच दिन हो गए है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फाइटर अपने पांचवें दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 8 करोड़ की कमाई कर सकती है.

undefined

अब तक, फाइटर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 126.5 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि मूवी ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ की कमाई की थी.

Also Read: Krrish 4: राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया- ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola