Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर

Updated:
विज्ञापन

Anupama

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु कुकिंग प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी. सेमीफाइनल में उसके साथ कुछ ऐसा होगा, जिसके बाद उसे बाहर निकाल दिया जाएगा.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा एक बार फिर से टीआरपी में नंबर एक के स्थान पर है. सीरियल का ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुज अपनी जिंदगी की नयी शुरूआत श्रुति के साथ करने जा रहा है. हाल ही में आध्या और परी के स्कूल में गोलीबारी होती है, जिसमें श्रुति को गोली लग जाती है. इस घटना का आध्या पर बुरा असर होता है और एक बार फिर से उसे पैनिक अटैक आने लगते हैं. जिसके बाद अनुज, अनु से मदद मांगता है और अपने घर शिफ्ट होने के लिए कहता है.

विज्ञापन


घर से भागेगी डिंपी
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज चाहता है कि डिंपी उसके पसंद से शादी कर लें. हालांकि डिंपी. टीटू को चाहती है और ये शादी नहीं करना चाहती. वो अपने बेटे अंश को लेकर शाह हाउस से भाग जाती है. इसपर वनराज काफी गुस्सा हो जाता है और इसका सारा इल्जाम अनुपमा पर लगाता है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु सुपरस्टार शेफ कंपीटीशन के सेमीफाइनल की तैयारी करते दिखेंगी. वो पूरी एनर्जी के साथ शुरूआत करेंगी, लेकिन बीच में ऐसा कुछ होगा, जिससे वो डर जाएगी.

Anupama: अनुज के शो छोड़ने की खबरों पर निर्माता राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीरियल में उनका किरदार…

Also Read- Anupama: क्या अनुपमा की बहू डिंपी को डेट कर रहे सागर पारेख, एक्टर ने खुद बताई सच्चाई


अनुपमा होगी कंपीटीशन से बाहर
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु कंपीटीशन में लगी होती है, तभी एक कंटेस्टेंट का ब्लेंडर फट जाएगा और फिर अनु को शूटआउट याद आने लगेगा. वो बेहोश हो जाएगी और जब उसे होश आएगा तो वो खुद को यशदीप के घर में देखेंगी. यशदीप उसे बताएगा कि उसे कंपीटीशन से निकाल दिया गया क्योंकि वो बेहोश हो गए थी. अनुपमा ये सुनकर बहुत रोने लगेगी. दूसरी तरफ वनराज और तोशू ये जानकर अनुपमा का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटेंगे. वहीं, आध्या को और ज्यादा पैनिक अटैक आने लगेगे, जिसके बाद अनुज के रिक्वेस्ट करने पर अनु उसके घर आ जाएगी. आध्या को संभालने के अलावा अनु, श्रुति और अनुज के भी काम करने लगेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola