Anupama: अनुज के शो छोड़ने की खबरों पर निर्माता राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीरियल में उनका किरदार…

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Apr 2024 11:02 AM

विज्ञापन

Anupama

सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना मुख्य रोल निभाते हैं. उनके शो छोड़ने की खबरों से फैंस परेशान हो गए थे. अब शो के निर्माता राजन शाही ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपने ट्रैक को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच लेता है. सीरियल के ट्रैक के अलावा इन दिनों गौरव खन्ना को लेकर कई खबरें चल रही है. सोशल मीडिया पर बताया गया था कि गौरव सीरियल को अलविदा कह सकते हैं. फैंस ये जानकर परेशान हो गए थे और सच्चाई जानना चाहते थे. हाल ही में अनुज यानी गौरव ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो शो को नहीं छोड़ रहे है. अब शो के निर्माता राजन शाही ने इन वायरल खबरों पर रिएक्ट किया है.


क्या अनुपमा सीरियल को छोड़ रहे गौरव खन्ना
अनुपमा अपनी कहानी की वजह से टीआरपी में सबसे आगे रहता है. गौरव खन्ना के शो छोड़ने की खबरें जैसे इंटरनेट पर आई, दर्शकों को इसने हैरान कर दिया. जब शो के निर्माता राजन शाही से गौरव के अनुपमा से बाहर होने की अफवाहों पर पूछताछ की गई, तो उन्होंने इसपर कहा, ”बिल्कुल नहीं.” उन्होंने कहा कि सीरियल में अनुज का किरदार काफी महत्व रखता है. उनके इस बात से तो कंफर्म है कि अनुज शो से बाहर नहीं हो रहे हैं. ये जानकर फैंस को बहुत खुशी होगी.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अनुज के कहने पर उसके घर में शिफ्ट हो जाएगी. अनुज उससे कहेगा कि वो आध्या को नहीं संभाल पा रहा और ऐसे में वो अनुपमा से मदद मांगता है. अनु अपनी बेटी की खातिर अनुज की बात मान लेगी. हालांकि आध्या को ये बात पसंद नहीं आएगी. आध्या जानबूझकर अनुपमा की जिंदगी में नयी दिक्कतें पैदा करने लगेगी, ताकि वो सुपरस्टार शेफ छोड़ दें और वापस भारत चली जाए. वो कंपीटीशन के लिए अनुपमा को लेट करवा देगी और अनुज उसकी मदद करेगा. शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा कंपीटीशन के दौरान गिर जाएगी और उसकी मदद के लिए अनुज शेफ बनेगा. वो उसकी ओर से खाना बनाएगा. आध्या और श्रुति ये सब टीवी पर देखकर शॉक्ड हो जाएगी.

Anupama Spoiler Alert: आध्या के लिए अनुपमा को अपने घर में रहने के लिए कहेगा अनुज, अब क्या करेगी श्रुति

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola