Kiara Advani को होने वाले बच्चे में चाहिए करीना कपूर की ये क्वालिटीज, बोलीं- उनके हाव-भाव…

Kiara Advani and Kareena Kapoor
Kiara Advani: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों में होने वाली खूबियों पर बात कर रही हैं.
Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही अपने जीवन के अगले पड़ाव पर बढ़ने वाली हैं. एक्ट्रेस बहुत जल्द पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी. उनके फैंस भी इस खुशखबरी से काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने होने वाले बच्चों में कैसी खूबियां होने चाहिए, इसपर बात कर रही हैं. साथ ही उन्होंने जुड़वां बच्चों की भी इच्छा जाहिर की.
करीना कपूर ने खींची कियारा की टांग
सिद्धार्थ-कियारा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रेगनेंसी की खबर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह हमारे जीवन का सबसे महान तोहफा है, जो हमें जल्द ही मिलने वाला है.’ इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान बच्चों के बारे में बात कर रही थी. बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वो 2 स्वस्थ बच्चे चाहती हैं. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अगर ट्विन्स हुए तो दोनों लड़के चाहेंगी या लड़कियां? कियारा ने जवाब में कहा, ‘मैं बस दो स्वस्थ बच्चे चाहूंगी, जो भगवान मुझे दे सकते है.’ तब करीना ने उनकी इस बात पर टांग खींची. फिर कियारा ने बताया कि उन्हें एक बेटी और एक बेटा चाहिए.
कियारा आडवाणी को बच्चे में कैसी क्वालिटीज चाहिए?
कियारा आडवाणी से एक और सवाल किया गया कि करीना कपूर की कैसी क्वालिटीज वह अपने बच्चों में चाहेंगी? उन्होंने कहा, ‘उनका कॉन्फिडेंस, उनके हाव-भाव और उनकी आभा. रियल में उनकी सारी क्वालिटीज चाहूंगी. उन्हें 10 में से 10 नंबर दे सकते हैं.’
कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म
करोड़ों फैंस ने इंस्टाग्राम पर कियारा को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही बॉलीवुड की आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी सहित तमाम हस्तियां उन्हें बेस्ट विशेज दे रहे हैं. अभी की बात करें तो कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म “वॉर-2” है, जो जल्द ही आने वाली है. इससे पहले 2 अक्टूबर 2019 में वॉर फिल्म आयी थी, जो ब्लॉकबस्टर थी. दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था. अब सभी वॉर-2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










