Kesari Chapter 2 Day 42 Collection: जाट से आगे निकली अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’, 42वें दिन के आंकड़ों का खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection

Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection

Kesari Chapter 2 Day 42 Collection: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 42वें दिन जाट से ज्यादा कमाई कर झंडे गाड़ दिए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Kesari Chapter 2 Day 42 Collection: करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ अब बॉक्स ऑफिस के अंतिम चरम पर है. हालांकि, जल्द ही यह बॉक्स ऑफिस विदा जरूर लेगी, लेकिन जाते-जाते सनी देओल की एक्शन-थ्रिलर ‘जाट’ की बैंड बजाते हुए जा रही है. नेट कलेक्शन के मामले में तो केसरी 2 ने बाजी मार ही ली थी, लेकिन अब 42वें दिन के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक केसरी 2 अब भी हार मानने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में आइये बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

केसरी 2 के 42वें दिन की कमाई

जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करती ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने 42वें दिन लगभग 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, जाट ने डे 42 को 0.01 की कमाई की, जिससे साफ है कि केसरी 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. बात करें तो केसरी 2 के टोटल कलेक्शन की तो फिल्म ने 92.07 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

अब तक का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

पहला हफ्ता: 46.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता: 28.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता: 8.6 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता: 5.65 करोड़ रुपये
29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
41वां दिन – 0.06 करोड़ रुपये
42वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये

कुल कमाई– 92.07 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? बॉक्स ऑफिस पर किसने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola