Kesari 2 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें स्क्रीन काउंट और एडवांस बुकिंग स्टेटस

Kesari 2 Box Office Preview
Kesari 2 Box Office Preview: करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे कलाकार हैं. जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से 'ए एडल्ट' प्रमाणित किया है.
Kesari 2 Box Office Preview: केसरी की सफलता के बाद, अक्षय कुमार और करण जौहर केसरी: चैप्टर 2 के साथ जलियांवाला बाग की अनकही कहानी को फिर से सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अनन्या पांडे और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से ‘ए एडल्ट’ प्रमाणित किया गया है. वहीं रन टाइम 2 घंटे और 13 मिनट की है.
इतने स्क्रीन पर रिलीज होगी केसरी चैप्टर 2
केसरी चैप्टर के भारत में लगभग 1750 स्क्रीन पर रिलीज होने की उम्मीद है. वहीं वीकेंड में अगर मूवी को लेकर दर्शकों की डिमांड बढ़ी तो इसे बढ़ाकर 2000 स्क्रीन तक कर दिया जाएगा.
एडवांस बुकिंग में केसरी चैप्टर 2 का क्या है हाल
केसरी: चैप्टर 2 के लिए एडवांस बुकिंग 15 अप्रैल को शुरू हुई और गुरुवार को फिल्म ने कुछ गति पकड़नी शुरू कर दी. 17 अप्रैल को फिल्म ने टॉप 3 नेशनल चेन- पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 18 हजार 500 टिकट बेचे हैं, जिसमें पीवीआरइनॉक्स 13,750 टिकटों की प्री-सेल करके सबसे आगे है. केसरी 2 की अंतिम प्री-सेल 30,000 से 33,000 टिकटों के बीच है, जो कि एक ‘ए-रेटेड’ फिल्म के लिए अच्छा है. गुड फ्राइडे की वजह से 18 अप्रैल को ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कई फैंस थियेटर जाकर ही टिकट खरीदते हैं. उम्मीद है कि केसरी चैप्टर 2, 7.25 करोड़ रुपये से 8.25 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई करेगी.
केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू आया सामने
केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू सामने आ गया है और इस मूवी को दर्शकों ने मस्ट वॉच बताया. एक यूजर ने लिखा, “केसरी चैप्टर 2 की कहानी बेहतरीन है… फाइनली सच्चाई सामने आ गई है, जनरल डायर बेनकाब हो गया है! अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स है… मजा ही आ गया देखकर इसे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सिनेमाघरों में दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिलने वाला है. इसे 4 स्टार मिलना ही चाहिए.”
यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










