KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन को होस्ट करने पर बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- विदा लेते हुए मैं बस इतना कहना चाहूंगा…
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2025 11:27 AM
KBC 17
KBC 17: 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन को लेकर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि अमिताभ बच्चन की जगह ऐश्वर्या राय या शाहरुख खान होस्टिंग करेंगे इन अफवाहों को रोकने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो जारी कर पुष्टि की कि वह आगामी सीजन में शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे.
KBC 17: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के सारे सीजन को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है, सिवाय एक सीजन को छोड़कर. शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और देश के अलग-अलगर राज्यों से लोग शो में भाग लेने आते हैं. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी सीजन में अमिताभ बच्चन मेजबानी नहीं करेंगे. कहा जा रहा था कि उनकी जगह शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय इस शो को होस्ट कर सकते हैं. हालांकि, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए बिग बी ने खुद पुष्टि की कि वे शो में वापस आएंगे.
कौन बनेगा करोड़पति को अमिताभ बच्चन ही करेंगे होस्ट
कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे. हाल ही में, निर्माताओं ने बिग बी के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. बिग बी ने जनता को इमोशनल होकर विदाई दी और उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं आप सभी को अगले सीजन में देखूंगा.” इस वीडियो में एक्टर ने सभी का आभार व्यक्त किया. इतने सालों में इस शो के वजह से उनके और जनता के बीच एक मजबूत रिश्ता बन गया है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
बिग बी बोले- मैं आपको 17वें सीजन में…
वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘हर सीजन के शुरू में यह सोचता हूं कि इतने साल बीतने के बाद भी क्या मुझे आप सभी से वही प्यार, साथ और अपनापन मिलेगा? और हर सीजन के अंत में यह स्पष्ट हो जाता है कि इस खेल, इस मंच और आप सभी से जितना मैंने चाहा है उससे कहीं ज्यादा स्नेह मुझे मिला है. ये सिलसिला हर सीजन में ऐसे ही चलता रहता है. मैं हमेशा यही चाहता हूं कि यह रिश्ता हमेशा ऐसे ही बना रहे. उन्होंने आगे कहा कि ‘विदा लेते हुए मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर हमारे मेहनत ने दर्शकों में से एक भी व्यक्ति के जीवन को बदला है या मेरे बातों ने उनमें उम्मीद जगाई है, तो मैं इस 25 साल के सफर को कामयाब समझूंगा. तो, देवियों और सज्जनों, मैं आपको 17वें सीजन में देखूंगा. जब तक हम नहीं मिलते है, तब तक मैं अमिताभ बच्चन, आने वाले सीजन के लिए अपनी इन बातों के साथ विदा लेता हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










