Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again के क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई घबरा गया…

Updated:
विज्ञापन
Kartik Aaryan on Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again clash

Kartik Aaryan on Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again clash

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 के साथ अजय देवगन की सिंघम अगेन की टक्कर हुई थी. क्लैश का असर दोनों ही मूवीज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखा. अब कार्तिक ने इसपर बात की.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने साल 2024 में फिल्म भूल भूलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. हॉरर कॉमेडी ने 260 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. दिवाली पर रिलीज हुई इस मूवी की टक्कर अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ हुई. क्लैश की वजह से दोनों ही फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक काफी कम रहा. अब कार्तिक ने इसपर बात की है. अभिनेता ने स्वीकार किया कि इन मूवीज की एक साथ रिलीज ने उन्हें परेशान कर दिया था.

भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर क्या बोले कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने द इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए कहा, ”हमें राहत मिली कि पिक्चर चल गई हमारी, लेकिन जब यह रिलीज होने वाली थी, तो मैं काफी ज्यादा नवर्स था. ऐसा इसलिए क्योंकि कॉप ड्रामा बिग बजट की फिल्म थी. शुरुआत में जब हमें सिंगल रिलीज का पता था, तो मैं काफी खुश था, क्योंकि यह एक कॉमडी टाइप मूवी थी, जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे, न अचानक जब दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली थीं, तो दिल की धड़कनें बढ़ गईं. हर कोई घबरा गया था कि क्या होने वाला है. पहले दिन ऐसा लगा जैसे मेरी पहली फिल्म रिलीज हो रही हो. जब फिल्म चली, तो हमें राहत मिली कि हमारी 2.5 साल की कड़ी मेहनत सफल हुई.”

क्यों थियेटर्स में चली कार्तिक और अजय दोनों की फिल्में

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, “सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 दोनों फिल्मों की शैलियां बहुत अलग थीं. एक एक्शन फिल्म थी और दूसरी हॉरर कॉमेडी. मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों के लिए पर्याप्त जगह थी. यह सिनेमा प्रेमियों के लिए एक वरदान था, लेकिन अगर यह एक नियमित शुक्रवार होता, तो शायद किसी एक फिल्म के लिए चीजें मुश्किल हो जातीं. दिवाली की छुट्टी होने के कारण पर्याप्त स्क्रीनें थीं और लोग फिल्में देखने के मूड में थे.”

भूल भूलैया 3 ने कमाए इतने करोड़

अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित, भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म हंसी और रोमांच का मिश्रण है. हॉरर कॉमेडी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 OTT: इस दिन ओटीटी पर रूह बाबा और मंजुलिका से होगी मुलाकात, घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office: 400 करोड़ हुई फिल्म की कमाई, जानें 25वें दिन क्या हुआ टिकट काउंटर पर हाल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola