ePaper

Gadar 2 की सफलता पर कंगना रनौत ने कही दिल की बात, सनी देओल की जमकर की तारीफ

Updated at : 16 Apr 2024 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gadar 2 की सफलता पर कंगना रनौत ने कही दिल की बात, सनी देओल की जमकर की तारीफ

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 की तारीफ फैंस और सेलेब्स कर रहे है. अब सनी की मूवी को लेकर कंगना रनौत ने दिल की बात कही है. कंगना ने एक्टर की तारीफ भी की है.

विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2, रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धांसू कमाई की. सनी देओल की मूवी पर सेलेब्स भी प्यार बरसा रहे है. सलमान खान ने भी एक्टर की मूवी की जमकर तारीफ की. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि यह ‘उत्साह और राष्ट्रवाद वापस लाती है’. कंगना ने कहा कि फिल्म अपने शुरुआती दिन में ‘आसानी से’ 65-70 करोड़ रुपये कमा सकती थी, अगर यह उसी दिन रिलीज नहीं होती. बता दें कि गदर के साथ अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हुई. इस मूवी ने पहले दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया. कंगना ने कहा कि गदर 2 ‘फर्जी प्रचार’ की मदद के बिना अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola