कंगना रनौत ने अपने परफेक्ट पार्टनर को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन साथी ऐसा हो जो आपकी तारीफ....

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jun 2023 2:15 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आखिरकार ने अपने परफेक्ट पार्टनर को लेकर चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि जीवनसाथी ऐसा हो, जो आपकी पर्सनालिटी की तारीफ करे. वो आपके आउटस्पोकन अंदाज हो या आत्मनिर्भरता को खास बताएं

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आखिरकार शादी से जुड़े सवालों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, मैं शादी करना चाहती हूं, लेकिन इसके साथ ही यह भी कहूंगी कि मेरा कोई पार्टनर नहीं है.

undefined

एक्ट्रेस ने कहा, आमतौर पर मैं जीवनसाथी की कोई बहुत बड़ी कमी जिंदगी में महसूस नहीं करती हूं, अगर प्रतिशत में इस संख्या को आंकना होगा, तो मैं 100 में से पांच प्रतिशत इसे करार दूंगी.

undefined

कंगना रनौत ने कहा, मेरी जिंदगी में मुझे सिर्फ पांच प्रतिशत ही खालीपन का एहसास रहता है. अगर कोई पार्टनर जुड़ता है, तो वो मेरी जिंदगी में वो पांच प्रतिशत की कमी को पूरा करेगा.

undefined

घरवालों से शादी करने के प्रेशर पर कंगना दो टूक जवाब देते हुए कहती हैं कि शादी का प्रेशर तो मुझे मेरे बचपन से मिल रहा है.

undefined

उन्होंने कहा, जब भी मैं कुछ करती थी, तो मेरी मां मुझसे यही कहती थी कि अरे ये करेंगी, तो तुझसे शादी कौन करेगा. लड़का तुझे मिलना मुश्किल है, तो हमेशा से उनको पता था कि मुझे लड़का मिलना मुश्किल है.

undefined

अपने परफेक्ट पार्टनर की खूबियों के बारे में बात करते हुए कंगना कहती है कि ऐसा जीवन साथी हो, जो आपकी पर्सनालिटी की तारीफ करे, वो आपका आउटस्पोकन अंदाज हो या आत्मनिर्भरता उसे वो खास बताएं ना कि आपको कमतर महसूस करवाए.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola