Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत ने बताया- क्यों अब तक नहीं की शादी, कहा- मुझे देखने के लिए मेरे होने वाले सास-ससुर…

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Mar 2025 7:27 AM

विज्ञापन

Kangana Ranaut Birthday

Kangana Ranaut Birthday: फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में छह बार शामिल हो चुकी कंगना रनौत आज, 23 मार्च 2025 को, अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. कंगना बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शादी ना करने की वजह बताई थी.

विज्ञापन

Kangana Ranaut Birthday: फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में छह बार शामिल हो चुकी कंगना रनौत आज, 23 मार्च 2025 को, अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. कंगना बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं. हालांकि कुछ सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल कर नहीं पा रही. उनकी पिछली रिलीज फिल्म इमरजेंसी भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. मूवी इसी साल सिनेमाघरों में आई थी. इसके अलावा तेजस, धाकड़ मूवीज भी पिट गई थी. अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था उन्होंने शादी क्यों नहीं की.

कंगना रनौत ने अभी तक क्यों नहीं की शादी?

रजत शर्मा के शो में कंगना रनौत ने अपनी शादी से जुड़े कुछ खुलासे किए थे. उन्होंने कहा था, “मुझ पर इतने सारे लोगों ने केस किए हैं, जिस वजह से हमेशा कोर्ट से समन आते रहते हैं.” एक फनी मोमेंट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि “एक बार मुझे देखने के लिए मेरे होने वाले सास-ससुर घर आए और उसी वक्त कोर्ट से एक लेटर आ गया. यह पुलिस केस में भेजा गया समन था, जिससे वे इतने डर गए कि इसके बाद उन्होंने मुझसे दोबारा संपर्क ही नहीं किया.” उनका नाम अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन के साथ जुड़ चुका हैं, हालांकि उनका रिश्ता चला नहीं.

कंगना रनौत की नेट वर्थ

कंगना रनौत ने एक्टिंग के साथ अब राजनीति में भी कदम रख दिया है और अब वह मंडी लोकसभा से सांसद हैं. चुनाव आयोग में दिए गए दस्तावेजों के अनुसार, कंगना रनौत की कुल संपत्ति 91.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है. साथ ही उनके पास 5 करोड़ रुपये मूल्य का 6.7 किलो सोना, 50 लाख रुपये के 60 किलो चांदी के बर्तन और आभूषण, तथा 3 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण हैं.

यह भी पढ़ें– Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola