Kiara Advani On Wedding: कियारा आडवाणी का शादी को लेकर है ऐसा प्लान, कहा- जब होगा मैं आपको जरूर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2022 8:05 PM
कियारा आडवाणी इन-दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में बिजी है. एक्ट्रेस ने इस दौरान अब अपनी शादी के प्लैनस को लेकर खुलासा किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी दमदार एक्टिंग और ग्लैमरस अदाओं को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. कियारा इन-दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में उनकी फिल्म भूल भूलैया 2 रिलीज हुई है, जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. करण जौहर की पार्टी में दोनों को एक साथ घर जाते हुए देखा गया था. अब कियारा ने अपनी शादी को लेकर कई बातें की हैं.
दरअसल कियारा आडवाणी आज पूरी स्टार कास्ट के साथ फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के पहले गाने को लॉन्च करने के लिए दिल्ली गई ती. यहां उनको पैपराजी ने पूछा कि वो शादी कब कर रही है. जिसका जवाब देते हुए अदाकारा ने कहा, “जब होगा मैं आपको निश्चित रूप से इनवाइट करूंगी. फिल्हाल सिर्फ फिल्म में मेरी शादी हो रही है, आप मुझे दुल्हन के रूप मैं यहां देख सकते हैं. जब भी होगा आप सभी को पता चल जाएगा.
https://www.instagram.com/p/CeDWFyRIBXu/
कियारा और सिद्धार्थ पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के घर के बाहर स्पॉट किए जाते हैं. हालांकि दोनों स्टार्स ने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. दोनों कपल ने एक साथ न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया था. हालांकि बीते दिनों दोनों कपल के ब्रेकअप की खबरें आने लगी. जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे. बाद में कार्तिक आर्यन-स्टारर भूल भुलैया 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में सिद्धार्थ ने शिरकत की. इवेंट में दोनों लवबर्डस को क्लोज होते देखा गया.
https://www.instagram.com/p/Cd21Jp6oO10/
Also Read: Kiara Advani-Sidharth Malhotra ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल! करण जौहर की पार्टी से एक साथ हुए रवाना
जुग जुग जियो राज मेहता की ओर से निर्देशित की गई है. वहीं करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियो की ओर से निर्मित है. फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली हैं. ये फिल्म अगले महीने 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










